अगले सप्ताह भारत में लॉन्च हो रहे कई गैजेट, स्मार्ट टीवी से लेकर टैबलेट तक, देखें लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

Realme GT Neo 3 को भारत में 80W की चार्जिंग वाले वेरियंट को भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के अलावा कंपनी Pad Mini, Buds Q2s और Smart TV x भी लॉन्च करेगी।

Upcoming Gadgets to Launch Next Week in India Like Smart Tv, Mobiles Tablet Check List Here
Upcoming smartphone - फोटो : amarujala

    विस्तार

    इस महीने यानी अप्रैल 2022 में Realme GT 2 Pro, Samsung Galaxy M33, Oppo F21 Pro, Redmi Note 11 Pro जैसे कई स्मार्टफोन देखने को मिले हैं और अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह में करीब 10 गैजेट भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं जिनमें स्मार्ट टीवी से लेकर टैब और स्मार्टफोन तक शामिल हैं। OnePlus भी अगले सप्ताह भारत में दो नए स्मार्टफोन और ईयरफोन लॉन्च करने वाला है। शाओमी का प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro भी अगले सप्ताह ही भारत में आ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं अप्रैल 2022 के आखिरी सप्ताह में लॉन्च होने वाले सभी गैजेट पर एक नजर...

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G - फोटो : OnePlus

    OnePlus के स्मार्टफोन

    OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W SUPERVOOC रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस चार्जर को लेकर दावा है कि महज 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। OnePlus 10R 5G के साथ 150W की SUPERVOOC चार्जिंग मिलेगी। 150w चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा। चार्जिंग को लेकर दावा है कि महज 17 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। वनप्लस का बड्स भी इन्हीं दोनों फोन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Xiaomi 12 Pro
    Xiaomi 12 Pro - फोटो : amarujala

    xiaomi के प्रोडक्ट

    शाओमी इंडिया अगले सप्ताह कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है। 27 अप्रैल को शाओमी भारत में टैब के साथ स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Xiaomi Smart TV 5A को 27 अप्रैल को भारत में Xiaomi 12 Pro और शाओमी पैड 5 के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi TV 5A को तीन साइज में पेश किया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें