आईफोन के लिए एक लाख रुपये चोरी की, बाप ने डांटा तो 17 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jun 2023 05:07 PM IST
सार

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है, जहां एक 17 साल के बच्चे ने पहले घर में चोरी की और फिर जब पिता ने इसके लिए डांटा तो उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पेड़ से लटका हुआ मिला है।

UP Boy Steals Rs 1 Lakh to Purchase iPhone commite Suicide After Being Scolded by Father
iPhone 14 PRO Max - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    आईफोन के चक्कर में बच्चें क्या-से-क्या कर सकते हैं, इसका अंदाजा आपको इस बात से लगा लेनी चाहिए कि बच्चे आईफोन के लिए घर में चोरी करने लगे हैं और चोरी करने के लिए डांटने पर आत्महत्या तक के लिए कदम उठाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है, जहां एक 17 साल के बच्चे ने पहले घर में चोरी की और फिर जब पिता ने इसके लिए डांटा तो उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पेड़ से लटका हुआ मिला है।

    रिपोर्ट के मुताबिक राजवर्धन यादव नाम के 17 साल का युवक मुंबई के मीरा रोड में रहता है। हाल ही में उसने 10वीं की परीक्षा 45 फीसदी अंकों के साथ पास की है। वह गाजीपुर में अपने घर आया था और आईफोन 14 खरीदने के लिए घर से एक लाख रुपये की चोरी कर ली और मुंबई चला गया।

    चोरी की जानकारी मिलने के बाद जब उसे उसके पिता ने मुंबई से वापस बुलाया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक राजवर्धन यादव के पिता ने बेटी की शादी के लिए ये रुपये रखे थे। मुंबई से अपने घर आने के रास्ते में ही राजवर्धन यादव ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कल्याण में रेलवे ट्रैक के पास मिला है। उसकी जेब में नया आईफोन भी मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें