CES 2025: 18K गोल्ड वाली लग्जरी स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, कीमत है होश उड़ाने वाली
Ultrahuman Luxuxy Smart Ring: उल्ट्राह्यूमन रेयर में उन सभी फीचर्स को शामिल किया गया है, जो अन्य स्मार्ट रिंग्स में होते हैं, जैसे कि फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (PPG), सिक्स-एक्सिस मोशन सेंसर, हार्ट रेट ट्रैकर, और स्लीप इंडिकेटर। यह लग्जरी स्मार्ट रिंग कंपनी के स्मार्ट वियरेबल्स की लाइनअप में उल्ट्राह्यूमन एयर के साथ जुड़ गई है।

विस्तार
लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में उल्ट्राह्यूमन रेयर को लॉन्च किया गया। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ने इसे एक लग्जरी स्मार्ट रिंग के रूप में पेश किया है, जिसे हॉलमार्क वाले गोल्ड या सिल्वर से तैयार किया गया है। विभिन्न मॉडल के अनुसार, यह कई फिनिश विकल्पों में उपलब्ध है।
उल्ट्राह्यूमन रेयर में उन सभी फीचर्स को शामिल किया गया है, जो अन्य स्मार्ट रिंग्स में होते हैं, जैसे कि फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (PPG), सिक्स-एक्सिस मोशन सेंसर, हार्ट रेट ट्रैकर, और स्लीप इंडिकेटर। यह लग्जरी स्मार्ट रिंग कंपनी के स्मार्ट वियरेबल्स की लाइनअप में उल्ट्राह्यूमन एयर के साथ जुड़ गई है।
उल्ट्राह्यूमन रेयर की कीमत GBP 1,500 (करीब 1,61,000 रुपये) से शुरू होती है और GBP 1,800 (करीब 1,93,000 रुपये) तक जाती है। इसे जनवरी के मध्य से पेरिस के प्रिंटेम्प्स और लंदन के सेल्फ्रिजेस में खरीदा जा सकेगा। यह लग्जरी स्मार्ट रिंग तीन फिनिश में उपलब्ध होगी जिनमें डेजर्ट रोज, डेजर्ट स्नो और ड्यून शामिल हैं।
डेजर्ट रोज और ड्यून फिनिश 18 कैरेट रोज गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड से बनी हैं। यह भारत के भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा हॉलमार्क्ड है और इसे लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) से स्वीकृत रिफाइनरीज से प्राप्त किया गया है। डेजर्ट स्नो फिनिश को क्रिस्टल क्लस्टर्स (जिप्सम या बैराइट) से डिजाइन किया गया है, जो फ्लैट प्लेट्स की गोलाकार संरचना बनाते हैं। वहीं, ड्यून वेरिएंट में बारीक नक्काशीदार ग्रूव्स हैं, जो ब्रश्ड फिनिश प्रदान करते हैं। कंपनी के अनुसार, डेजर्ट स्नो वेरिएंट 95% प्लेटिनम से बना है और यह PT950 प्लेटिनम से तैयार किया गया है। इसकी फ्रॉस्टेड फिनिश स्नोफ्लेक्स जैसी लगती है।
- Meta: मार्क जकरबर्ग ने बंद किया फैक्ट चेक प्रोग्राम, लॉन्च किया कम्युनिटी नोट सिस्टम
- Free में किसी भी डॉक्टर से लें सलाह, यह सरकारी एप आएगा काम
- Dark Web: डार्क वेब क्या है और यह सामान्य इंटरनेट से कैसे अलग है, अपराधी कैसे करते हैं इसका इस्तेमाल
- सावधान: इन पांच तरीकों से साइबर ठग भारतीयों को बना रहे शिकार, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी