Ultrahuman Smart Ring: नॉर्मल दिखने वाली इस रिंग में हैं कई स्मार्ट फीचर, डेली एक्टिविटी भी करती है ट्रैक 

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Jul 2022 10:20 AM IST
सार

अल्ट्राह्यूमन रिंग एक मेटाबॉलिज्म-ट्रैकिंग डिवाइस है, जो बॉडी मूवमेंट, एनर्जी और स्पीड को इंटेलिजेंस एक्टिविटी के साथ जोड़ता है।

Ultahuman Smart features Ring tracks daily activities know its price specifications
Ultrahuman Ring - फोटो : Ultrahuman

    विस्तार

    स्मार्ट फिटनेस ब्रांड अल्ट्राह्यूमन (Ultrahuman) ने अपनी लेटेस्ट अल्ट्राह्यूमन रिंग को पेश कर दिया है। इस रिंग को उंगली में पहना जा सकता है और यह अन्य नॉर्मल रिंग की तरह ही दिखती है। Ultrahuman रिंग नींद और डेली एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकती है। अल्ट्राह्यूमन का दावा है कि इस रिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी परिस्थिति (Rough Usage) और एक्सरसाइज (gym) के दौरान भी पहनी जा सकती है। अल्ट्राह्यूमन रिंग 7 जुलाई 2022 यानी आज से ग्लोबली प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी और इसकी बिक्री अगले महीने अगस्त से शुरू होगी।

    अल्ट्राह्यूमन रिंग एक मेटाबॉलिज्म-ट्रैकिंग डिवाइस है, जो बॉडी मूवमेंट, एनर्जी और स्पीड को इंटेलिजेंस एक्टिविटी के साथ जोड़ता है। रिंग इन एक्टिविटीज को रियल टाइम मेजर करता है और यूजर्स को संतुलन और उसके स्वास्थ्य को कंट्रोल करने का अलर्ट देता है। अल्ट्राह्यूमन रिंग एक न्यूनतम फॉर्म फैक्टर प्रदान करता है और यूजर्स को स्क्रीन और वाइब्रेशन के साथ-साथ नोटिफिकेशन से भी दूर रखता है। यूजर जब चाहे एप पर अपने हेल्थ की जांच भी कर सकता है।

    यह रिंग टंगस्टन कार्बाइड और टाइटेनियम कोटिंग बॉडी से बनी है। कंपनी का दावा है कि यह रिंग स्टील की तुलना में 5 गुना मजबूत है और इसमें स्क्रैच भी नहीं आते हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि इस रिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि नींद के दौरान कंफर्टेबल रहे। कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने के बात इस डिवाइस को 5 दिन तक आसानी से चलाया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें