13200mAh बैटरी वाला फोन: पांच दिन तक नहीं करना होगा चार्ज, आधा किलो वजनी है यह मोबाइल
Ulefone Power Armor 13 में 6.81 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन की डिजाइन रग्ड है। बिल्ड क्वॉलिटी और वॉटरप्रूफ के लिए इसे IP68/IP69K की रेटिंग भी मिली है।

विस्तार
Ulephone Power Armor दुनिया का दूसरा ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। आमतौर पर किसी स्मार्टफोन में अधिकतम 7000mAh तक की बैटरी होती है लेकिन Ulephone Power Armor में 13200mAh की बैटरी है। इसके बैकअप को लेकर 5 दिनों का दावा किया गया है। Ulephone Power Armor की बैटरी का स्टैंडबाय 600 घंटे का है। बता दें कि Energizer Power Max P18K दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें सबसे बड़ी बैटरी यानी 18000mAh की बैटरी दी गई है।
Ulefone Power Armor 13 की स्पेसिफिकेशन
Ulefone Power Armor 13 में 6.81 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन की डिजाइन रग्ड है। बिल्ड क्वॉलिटी और वॉटरप्रूफ के लिए इसे IP68/IP69K की रेटिंग भी मिली है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

Ulefone Power Armor 13 का कैमरा
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 22,311 रुपये है। फोन की बिक्री 2 अगस्त से AliExpress और Banggood से होगी।

Ulefone Power Armor 13 की कीमत
2 अगस्त के बाद फोन की कीमत 499.99 डॉलर यानी करीब 37,187 रुपये हो जाएगी। फोन के साथ 15W का वायरलेस चार्जर भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें IR ब्लास्टर, एनएफसी, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट दी गई है।
- महामारी में साइबर अटैक: छह महीने में 29% का इजाफा, भारत में एक कंपनी पर सप्ताह में 1,738 बार हुआ हमला
- Huawei ने एक साथ लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 100X जूम से हैं लैस
- Kindle यूजर्स के लिए अलर्ट: दिसंबर के बाद इन लोगों के किंडल में नहीं चलेगा इंटरनेट
- Twitter में आ रहा बड़ा अपडेट, ट्विटर से ही कर सकेंगे खरीदारी