इस कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा स्मार्टफोन, फोन में ही हैं ईयरबड्स
इस अनोखे फोन का नाम Ulefone Armor 15 रखा गया है। Ulefone Armor 15 में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,400x720 पिक्सल है। Ulefone Armor 15 में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन मार्केट अब काफी आगे निकल चुका है। इतना आगे कि अब फ्लैगशिप के नाम पर कुछ स्पेशल नहीं हो रहा है। अब एक कंपनी ने कुछ नया किया है। Ulefone नाम की एक कंपनी ने दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें ईयरबड्स इनबिल्ट रूप से मिलेगा यानी ईयरबड्स को रखने के लिए आपको किसी चार्जिंग केस की जरूरत नहीं होगी।
इस अनोखे फोन का नाम Ulefone Armor 15 रखा गया है। Ulefone Armor 15 में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,400x720 पिक्सल है। Ulefone Armor 15 में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है।
Ulefone Armor 15 की कीमत
Ulefone Armor 15 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 170 डॉलर यानी करीब 13,500 रुपये रखी गई है। फोन की भारत में उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Ulefone Armor 15 की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो Ulefone Armor 15 में ईयरबड्स (TWS) इन-बिल्ट रूप से दिया गया है। Ulefone Armor 15 को फोन के ऊपर की ओर दिया गया है जिसे निकालकर आप इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर उसी में फिर से पैक कर सकते हैं। इन ईयरबड्स के साथ ब्लूटूथ v5 दिया गया है और इसे अन्य डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
Ulefone Armor 15 में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1400x720 पिक्सल है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Ulefone Armor 15 में डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर है। वॉटरप्रूफ के लिए IP68/69K की रेटिंग मिली है। Ulefone Armor 15 में 6600mAh की बैटरी है जिसका इस्तेमाल फोन और ईयरबड्स दोनों के लिए होगा।