UiBS-810 Review: कितना दम है इस मेड इन इंडिया सस्ते ब्लूटूथ स्पीकर में?
स्पीकर में चार कलर्स की लाइट जलती हैं जो अलग-अलग तरीके से ब्लिंक करती हैं। स्पीकर की डिजाइन सिलेंडर जैसी है। कॉलिंग के लिए इसमें माइक भी दिया गया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी U&I भारतीय बाजार में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। U&I का घरेलू मार्केट में मुकाबला बोट, यूबॉन और मिवी जैसी कंपनियों से है। UiBS-810 कंपनी की ड्रम सीरीज का स्पीकर है जिसकी क्षमता 5वॉट की है। UiBS-810 को ब्लैक एंड रेड, रेड और ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 599 रुपये है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है। इसके अलावा इस स्पीकर में यूएसबी पोर्ट, चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी और एक मेमोरी कार्ड स्लॉट भी है। इस स्पीकर में पांच बटन दिए गए हैं जिनमें लाइट, वॉल्यूम अप, वॉल्यूम डाउन, मेमोरी कार्ड और पावर बटन शामिल हैं।

स्पीकर के साथ एक हैंगर भी दिया गया है जिसकी मदद से आप स्पीकर को कहीं टांग सकते हैं। स्पीकर में चार कलर्स की लाइट जलती हैं जो अलग-अलग तरीके से ब्लिंक करती हैं। स्पीकर की डिजाइन सिलेंडर जैसी है। कॉलिंग के लिए इसमें माइक भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो U&I UiBS-810 एक एंट्री लेवल वायरलेस स्पीकर है जिसे आप घर पर और घर के बाहर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लाइट्स भी दी गई हैं, ऐसे में यदि पार्टी का माहौल तो भी यह स्पीकर आपके काम आएगा। स्पीकर में बास बढ़िया है लेकिन फुल वॉल्यूम करने पर आवाज खराब होती है, हालांकि स्पीकर की आवाज से नहीं लगता है कि यह 5वॉट का स्पीकर है।

कॉलिंग के लिए स्पीकर को काफी करीब रखना पड़ता है। बैटरी लाइफ अच्छी है। एक बार की फुल चार्जिंग पर आप करीब 4 घंटे तक लगातार म्यूजिक सुन सकते हैं। स्पीकर को दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। तो कुल मिलाकर कहें तो अपनी कीमत में यह स्पीकर अच्छा है।

- Syska WPB1002 Review: 10W की वायरलेस चार्जिंग वाला मेड इन इंडिया पावरबैंक
- Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?
- Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?
- LG K42 Quick Review: 10,990 रुपये में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन