घरेलू कंपनी U&i ने पेश की वायरलेस नेकबैंड की नई सीरीज, शुरुआती कीमत 799 रुपये
U&i की बैटमैन सीरीज के वायरलेस ईयरफोन 30 घंटे के बैकअप के साथ आते हैं। आसान कनेक्टिविटी के लिए ये ब्लूटुथ वर्जन 5.1+EDR के साथ आते है जिसकी मदद से ये किसी भी लैपटॉप, टैब या स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं।

विस्तार
पोर्टेबल डिजिटल प्रोडक्ट्स ब्रांड U&i ने नए वायरलेस टेक प्रोडक्ट्स की नई रेंज बैटमैन सीरीज, मिसाईल सीरीज, पिंक सीरीज और स्क्रू सीरीज लॉन्च की है। नए लॉन्च किए गए ये प्रोडक्ट के साथ बेहतरीन साउंड और लंबी बैटरी बैकअप का दावा किया गया है।
U&i की बैटमैन सीरीज के वायरलेस ईयरफोन 30 घंटे के बैकअप के साथ आते हैं। आसान कनेक्टिविटी के लिए ये ब्लूटुथ वर्जन 5.1+EDR के साथ आते है जिसकी मदद से ये किसी भी लैपटॉप, टैब या स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं।
ये ईयरफोन 40mAh की बैटरी के साथ आते हैं जो कुल 6 घंटे का टॉकटाईम देती है। इसके अलावा ईयरफोन और चार्जिंग केस दोनों को पूरी तरह चार्ज हाने में कुल 1.5 घंटा लगता है। चार्जिंग केस बैटरी की क्षमता 350mAh है।
U&i की मिसाईल सीरीज के वायरलेस ईयरफोन बाजार में मौजूद अन्य प्रोडक्ट्स को कड़ी टक्कर देंगे। ये टच सेंसर और 20 घंटे के बैकअप के साथ आते हैं। इसका स्टैंडबाय टाईम 400 घंटे का है। 5V/100mA के आउटपुट के साथ इनमें भी 5.0+EDR ब्लूटुथ है। इस ईयरफोन की बैटरी क्षमता 30mAh है जो 4 घंटे का टॉकटाईम देती है और इसे चार्ज होने में 1 घंटा लगता है। इसके अलावा चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता 260mA है जिसे चार्ज होने में 1.5 घंटा लगता है।
U&i की पिंक सीरीज के वायरलेस ईयरफोन शानदर बास और कई आकर्षक कलर्स में आते हैं। ब्लूटुथ वर्जन 5.1 के साथ ये 2100 घंटे का स्टैंडबाय टाईम देते हैं। इस नैकबैंड का टॉकटाईम और म्युजिक टाईम 25 घंटे है। इसमें 210mAh की बैटरी है जिसे 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
U&i की स्क्रू सीरीज की बात करें तो इस वायरलेस ईयरफोन के टॉकटाईम को लेकर 24 घंटे का दावा है। यह ब्लूटुथ वर्जन V5.0 के साथ आता है, इसकी फ्रिक्वेंसी रेंज 20-20000Hz है। इस ईयरफोन की सेंसिटिविटी -85dBm है। इसमें 3.7V की लिथियम बैटरी है जिसकी क्षमता 60mAh है। यह ईयरफोन A2DP/HFP/HSP/AVRCP फाईल फोर्मेट को सपोर्ट करता है।
कीमत और उपलब्धता
U&i की बैटमैन सीरीज के वायरलेस ईयरफोन की कीमत रुपये 3,499 है।U&i की मिसाईल सीरीज के वायरलेस ईयरफोन की कीमत रुपये 3,499 है।U&i की पिंक सीरीज के वायरलेस नैकबैण्ड की कीमत रुपये 2,499 है।U&i की स्क्रू सीरीज के वायरलेस ईयरफोन की कीमत रुपये 799 है।