घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 10000mAh का फायरप्रूफ पावरबैंक, कीमत 3000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Sep 2021 04:41 PM IST
सार

चार्टर पावरबैंक के फीचर्सएलईडी इंडिकेटरफायर एवं डस्ट प्रूफपॉकेट साइज एंड लाइट वेट10,000mAh की बैटरी क्षमताType-C, माइक्रो और लाइटिंग कनेक्टर के साथ इन-बिल्ट 4 चार्जिंग केबल5V डिवाइस कम्पेटिबिलिटी के साथ 2 इनपुट और 4 आउटपुट

विज्ञापन
U and i Charter 10000mAh Powerbank launched in India at Rs 2499
U and i Charter - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी यू एंड आई (U&i) ने बाजार में अपना एक नया पावरबैंक लॉन्च किया है जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है। फिलहाल सेल फोन पर बिताने वाले समय में लगातार इजाफा देखा जा रहा है जिसके बाद से पावरबैंक जैसे गैजेट्स की मांग बढ़ गई है। इस मांग को देखते हुए घरेलू पोर्टेबल उत्पाद निर्माता U&i ने अपना "चार्टर" 6-इन-वन पावरबैंक लॉन्च किया है।

    चार्टर के निर्माण में एक बेहतर गुणवत्ता वाले एलाय प्लास्टिक सेल का उपयोग हुआ है जो इसे धूल और फायरप्रूफ बनाता है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट इंटेलिजेंट सेफ्टी सिस्टम लगा है जो डिवाइस को ओवरचार्जिंग, हाई टेम्परेचर और शॉर्ट सर्किट से भी बचाता है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर U&i के फाउंडर और डायरेक्टर परेश विज ने कहा, “चार्टर पावरबैंक वैल्यू फार मनी डिवाइस है और हमने हमारे ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, स्टाइल और यूटिलिटी के इस कॉम्बीनेशन को मार्केट में पेश किया है। इस लॉन्च के माध्यम से, हम अपने पावरबैंक रेंज का विस्तार कर रहे हैं और आने वाले दिनों में हम बेहतर और इनोवेटिव उत्पादों को लाने की उम्मीद करेंगे।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चार्टर में बैटरी क्षमता 10,000mAh की है और यह एक एलईडी बैटरी इंडिकेटर से लैस है। इसमें Type-C, माइक्रो और लाइटनिंग कनेक्टर के साथ 4-इन-बिल्ट चार्जिंग केबल दिए गए है। कोई भी इस चार्टर की मदद से 5V की 6 अलग-अलग डिवाइस को चार्ज कर सकता है। U&i चार्टर पावरबैंक पूरे भारत में सभी प्रमुख रिटेल स्टोरों से 2,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें