Twitter: वॉशिंग मशीन से लेकर चप्पल तक...ऐसे दिखते हैं ट्विटर मुख्यालय में बने बेडरूम, देखें तस्वीरें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

इन बेडरूम्स ने न केवल सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सैन फ्रांसिस्को डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन का भी ध्यान आकर्षित किया है, जिसने फर्म की जांच शुरू की है क्योंकि बिल्डिंग केवल एक कमर्शियल काम के रूप में पंजीकृत है।

Twitter Headquarters Look Like Office Bedrooms Washing Machine To Slippers in it
Twitter's Office Bedrooms - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय में कुछ ऑफिस स्पेस को बेडरूम में बदल दिया है। दरअसल, यह बदलाव थके हुए स्टाफ मेंबर जो अपने नए हार्डकोर वर्क एथिक के तहत काम कर रहे हैं के लिए किया गया है। इन बेडरूम्स ने न केवल सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सैन फ्रांसिस्को डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन का भी ध्यान आकर्षित किया है, जिसने फर्म की जांच शुरू की है क्योंकि बिल्डिंग केवल एक कमर्शियल काम के रूप में पंजीकृत है।

    अब इन सबके बीच बेड, फ्यूटन काउच, चादर-तकिए से ढके सोफे और वॉशिंग मशीन की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बीबीसी के एक रिपोर्टर जेम्स क्लेटन ने इन बेडरूम की ट्विटर पर फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कम से कम फर्नीचर के साथ अस्थायी बेडरूम दिखाए गए हैं।

    जेम्स क्लेटन ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "बीबीसी ने ट्विटर के अंदर की तस्वीरें ली हैं, यह कमरे हैं जिन्हें कर्मचारियों के सोने के लिए बेडरूम में बदल दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को शहर इसकी जांच कर रहा है क्योंकि यह एक कमर्शियल बिल्डिंग है।"

    जेम्स क्लेटन ने कुछ और पोस्ट की हैं, जिनमें बेडरूम में एक अलमारी भी दिखाई दे रही है। वहीं दूसरे कमरे में सोफे को सिंगल बेड में बदलते हुए दिखाया गया है।

    फोर्ब्स के रिपोर्ट के अनुसार, बिल्डिंग के हर मंजिल में लगभग चार से आठ बेडरूम पॉड्स बनाए गए हैं। कमरों में पुराने गद्दे, पर्दे और बड़ा कॉन्फ्रेंस रूम टेलीप्रेजेंस मॉनिटर भी है। सिर्फ इतना ही नहीं, एक कमरे में ऑरेंज कालीन, एक लकड़ी की टेबल, एक क्वीन बेड, एक टेबल लैंप और दो ऑफिस वाली कुर्सियाँ भी मौजूद हैं।

    एलन मस्क के ऑफिस की हो रही जांच

    जैसे ही ट्टिटर के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय के ऑफिस स्पेस वाले बेडरूम की जानकारी सामने आई है शहर के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सैन फ्रांसिस्को डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन के संचार निदेशक पैट्रिक हन्नान ने एक बयान में कहा, "हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बिल्डिंग का उपयोग किस लिए किया जा रहा है।"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें