Truke की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेगा इनबिल्ट GPS, कीमत 2,999 रुपये
इसमें जीपीएस फंक्शन के बिना 168 घंटे और जीपीएस फंक्शन के साथ 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा है।

विस्तार
भारत का अग्रणी ऑडियो ब्रांड ट्रूक (Truke) ने अपनी नई स्मार्टवॉच ट्रूक हॉरिजन डब्लू20 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Truke Horizon की शुरूआती कीमत 2,999 रुपये है। Truke Horizon स्मार्टवॉच ग्लोनास के साथ जीपीएस, आईपी68 रेटिंग के साथ डीप वाटर रेजिस्टेंस, मल्टीपल-सपोर्ट मोड, और 168 घंटे तक चलने वाली एक बड़ी बैटरी से लैस है।
Truke Horizon के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की फुल स्क्रीन टच एचडी कलर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। इसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 की सुविधा है। यह स्मार्टवॉच हेल्थ संबंधी कई फीचर्स से लैस है जिनमें 24x7 हार्ट-रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), पीडोमीटर, और स्लीप मॉनिटर से लैस है।
यह एक बिल्ट-इन 9-ऐक्सिस ग्रैविटी सेंसर से लैस है जिसकी मदद से आप सभी दैनिक गतिविधियों को सही-सही रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें बेहतर परफॉरमेंस के लिए 300 एमएएच की क्षमता वाली बैटरी दी गई है जो 45 दिनों तक का स्टैंडबाई टाइम देती है।
इसमें जीपीएस फंक्शन के बिना 168 घंटे और जीपीएस फंक्शन के साथ 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा है। इसमें पावर सेविंग मोड भी है। इस वॉच से आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं।