सिर्फ 899 रुपये में मिल रही यह GPS वाली स्मार्टवॉच, पानी से भी नहीं होगी खराब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Sep 2022 10:55 AM IST
सार

ruke Horizon को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें कई सारे स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। Truke Horizon की बैटरी को लेकर 45 दिनों के स्टैंडबाय का और रेगुलर यूज में सात दिनों के बैकअप का दावा है।

Truke Horizon smartwatch at Rs 899 with inbuild GPS AND Glonass
Truke Horizon - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पिछले कुछ दिनों में जीपीएस और कॉलिंग फीचर वाली स्मार्टवॉच की मांग बढ़ी है। तमाम कंपनियां बजट और एंट्री लेवल सेगमेंट में इस तरह की स्मार्टवॉच लॉन्च कर रही हैं। इसी सेगमेंट में घरेलू कंपनी Truke की एक स्मार्टवॉच Truke Horizon है। Truke Horizon में जीपीएस का सपोर्ट दिया गया है जिसे लेकर सटीक पोजिशन का दावा है। Truke Horizon को महज 899 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि इसे 2,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया था।

    Truke Horizon की स्पेसिफिकेशन

    Truke Horizon
    Truke Horizon - फोटो : अमर उजाला

    Truke Horizon को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि एडवेंचर करना पसंद करते हैं। Truke Horizon के साथ इनबिल्ट जीपीएस और ग्लोनास दिया गया है। इसके अलावा Truke Horizon को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें कई सारे स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। Truke Horizon की बैटरी को लेकर 45 दिनों के स्टैंडबाय का और रेगुलर यूज में सात दिनों के बैकअप का दावा है।

    Truke Horizon में 1.69 इंच की एचडी फुल टचस्क्रीन डिस्प्ले है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें हेल्थ फीचर्स के तौर पर 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर (SpO2) और स्लीप मॉनिटर के साथ पैडोमीटर भी है। Truke Horizon में इनबिल्ड 9-एक्सिस ग्रेविटी सेंसर है।

    इस वॉच के साथ 300mAh की बैटरी दी गई है। Truke Horizon से आप फोन के कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं और यदि फोन में म्यूजिक प्ले हो रहा है तो आप उसे भी इस वॉच के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें