भारतीय ब्रांड Truke ने 999 रुपये में लॉन्च किया गेमिंग ईयरबड्स, RGB लाइट से लैस है चार्जिंग केस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Jan 2023 04:59 PM IST
सार

Truke BTG X1 के साथ 40ms का लो लैटेंसी मोड मिलता है। यदि आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो इसके साथ सिनेमैटिक म्यूजिक एक्सपेरियंस मिलेगा। Truke BTG X1 में 12mm का टाइटेनियम स्पीकर ड्राइवर है।

Truke BTG X1 Gaming Earbuds Launched At An Introductory Price of INR 999
Truke BTG X1 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Truke ने अपने गेमिंग ईयरबड्स Truke BTG X1 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Truke BTG X1 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने BTG का मतलब बॉर्न टू गेम बताया है। Truke BTG X1 की बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा क्रोमा जैसे स्टोर्स से हो रही है।

    Truke BTG X1 के साथ ट्रू गेमिंग मोड है। इसके अलावा Truke BTG X1 के साथ 40ms का लो लैटेंसी मोड मिलता है। यदि आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो इसके साथ सिनेमैटिक म्यूजिक एक्सपेरियंस मिलेगा। Truke BTG X1 में 12mm का टाइटेनियम स्पीकर ड्राइवर है।

    Truke BTG X1 की बैटरी को लेकर 48 घंटे के बैकअप का दावा है। BTG X1 में क्वॉड माइक इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) है। इस बड्स का केस 20RGB डिजाइन वाला है। ट्रूक के इस बड्स के साथ टच कंट्रोल है।

    नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग परट्रूक इंडिया के संस्थापक और सीईओ पंकज उपाध्याय ने कहा, “ट्रूक बीटीजी एक्स1 कम कीमत में ग्राहकों के गेमिंग और संगीत सुनने के अनुभव को बदल देगा। गेमिंग इयरफोन बाजार में हमारी विशेषज्ञता की बढ़ती मांग के जवाब में नया प्रोडक्ट लॉन्च किया गया है। महामारी ने पूरे भारत में गेमिंग क्षेत्र में इजाफा देखा। अकेले देश में लगभग 507 मिलियन गेमर्स थे। भारत में ऑनलाइन गेमिंग 2021 में 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गया, जो 2019 में 906 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 28% की वृद्धि दर्शाता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें