अगर आपको घूमने फिरने का शौक है तो आपको जरूर पसंद आएंगे ये गैजेट्स

घूमने का शौक है, तो टेक्नोलॉजी का साथ लीजिए और सुकून से दुनिया देखिए। हाई-टेक के इस दौर में यात्रा अब बेहद आसान हो गई है।
आजकल पर्यटन का ट्रेंड खूब है। लोग वक्त मिलने पर दोस्तों या परिवार के साथ टूर पर निकलने का प्लान करते हैं और नई-नई जगहों को जानते-समझते हैं। इस सब में टेक्नोलॉजी हमारा खूब साथ निभाती है। ट्रैवलिंग की बढ़ती इंडस्ट्री को देखकर टेक कंपनियां ट्रैवलिंग को आसान बनाने के लिहाज से ईजी टू यूज गैजेट्स तैयार कर रही हैं।
बबल टेंट-
आजकल लोग होटलों में रुकने की बजाए बीच के पास, माउंटेन या जंगलों में कैंपिंग करना खूब पसंद करते हैं। कैंपिंग को सुखद बनाने के लिए बबल टेंट शानदार है। यह पोर्टेबल टैंट है, जो एक बैग के साइज में समा जाता है। बबल टेंट हाई क्वालिटी टैरापोलिन से बनाया जाता है। इसमें हवा भरने के बाद यह एक शानदार पारदर्शी कमरे में तब्दील हो जाता है।
इस टेंट में बारिश, ठंडी हवा से बचाव के साथ-साथ मच्छर और कीड़े-मकौड़ों का खतरा खत्म हो जाता है। आप सहजता के साथ खुले आसमान में रात बिता सकते हैं। इसके साथ ब्लोअर मशीन, रिपेयरिंग किट भी साथ मिलती है।
पॉकेट वॉशिंग मशीन

अगर आप एडवेंचर ट्रैवलिंग के शौकीन हैं और जंगलों या माउंटेन में सप्ताह-दस दिन का प्लान कर रहे हैं, तो साथ में इस पोर्टेबल स्कर्बा वॉशिंग मशीन को जरूर साथ ले लें। इस छोटी सी मशीन में 2-4 लीटर पानी और डिटेर्जेंट डालिए और तीन मिनट में आपके तीन-चार कपड़े साफ। इससे आपका पैसा भी बचेगा और समय भी।
स्टीम आयरन
कपड़े तो धुल गए अब वे प्रेस कहां होंगे। तो आपके लिए कंप्यूटर माउस के आकार जितनी मिनी प्रेस का भी इंतजाम है। 420 वॉट की मोटर पर चलने वाली यह प्रेस किसी बिजनेस मीटिंग के लिए ट्रैवलिंग पर जाने के लिए उपयोगी है।
माइक्रो लगेज स्कूटर

टूर की सबसे बड़ी दिक्कत होती है बोझा ढोना। इसके लिए माइक्रो लगेज स्कूटर बढ़िया विकल्प है। इस स्कूटर पर सामान टिका कर इस पर बने पायदान पर खड़े हो जाइए और शान से इस पर घूमिए। इतना ही नहीं कुछ स्कूटर में तो ब्लूटूथ स्पीकर की भी सुविधा है, जिससे आप म्यूजिक का भी लुत्फ ले सकते हैं। एयरपोर्ट, मार्केट या दूसरी पैदल चलने वाली जगहों पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाईटेक फुट वार्मर-
किसी बर्फीली जगह पर घूमने का प्लान है, तो थर्मा सेल से तैयार पैरों को गर्म व सूखा रखने वाले यह खास जरूर साथ रखें। थर्मल टेक्नोलॉजी से बने यह जूते रिमोट से कंट्रोल होते हैं। ये जूते पैरों में पानी को जाने से रोकते हैं, जिससे पैरों में मॉइश्चर नहीं आता।
वाटर प्यूरीफायर बोटल

ट्रैवलिंग के दौरान तबियत खराब होने का खतरा दूषित पानी पीने से होता है। इसका मतलब साथ में वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम भी होना चाहिए। ऐसे में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स ने ऐसी पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर बोतल तैयार की है, जो महज 60 सेकंड में करीब एक लीटर पानी को साफ कर देता है। इस प्यूरीफायर बोतल में लिथियम ऑयन बैटरी पर चलने वाली यह प्यूरीफाई बोतल यूवी तकनीक पर पानी के वायरस और बैक्टीरिया को पानी से साफ करता है।
इन सबके अलावा आपके लिए मोबाइल चार्जिंग के लिए पावर बैंक, चाय के लिए खास टी मेकिंग बैग और म्यूजिक सुनने के लिए पोर्टेबल स्पीकर जैसी ढेरों मिनी डिवाइस का भी विकल्प है।