Flagship Smartphone 2021: साल 2021 के टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन, आईफोन 13 से लेकर Mi 11 Ultra तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Dec 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
top flagship smartphone in 2021 apple iphone 13 to mi 11 ultra
iPhone 13 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    स्मार्टफोन आज की जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन भी हमारे शरीर का ही एक अंग है। स्मार्टफोन के जरिए आजकल कंप्यूटर का आधा काम हो जाता है। आजकल के फोन भी ऐसे फीचर के साथ आ भी रहे हैं। साल 2021 में भी कई सारे ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो कि मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंक तक के लिए बेस्ट हैं। आइए एक नजर डालते हैं साल 2021 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर...

    iPhone 13
    iPhone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Apple iPhone 13

    इस साल के सबसे बड़ी फ्लैगशिप सीरीज आईफोन 13 है। आईफोन 13 सीरीज के तहत चार फोन लॉन्च हुए हैं जिनमें iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 13 सीरीज को A15 बायोनिक प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। आईफोन 13 सीरीज के साथ पहली बार सिनेमेटिक मोड और मैक्रो मोड दिया गया है।

    Samsung Galaxy S21 Ultra
    Samsung Galaxy S21 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy S21 Ultra

    सैमसंग ने इस साल Samsung Galaxy S21 सीरीज को प्रीमियम कैटेगरी में पेश किया है। इसमें सबसे प्रीमियम फोन Galaxy S21 Ultra है। इसे 6.8 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 1500 निट्स ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। इसके साथ 100 एक्स जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें