जून 2021 एडिशन: AnTuTu के मुताबिक 10 सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
पिछले कुछ दिनों में स्नैपड्रैगन की 700 सीरीज के चिपसेट वाले स्मार्टफोन काफी संख्या में दिख रहे हैं। इसके अलावा मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर वाले फोन भी बाजार में काफी हैं।

विस्तार
देश और दुनिया हर रोज कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। अधिकतर स्मार्टफोन की डिजाइन और फीचर्स एक ही जैसे हो रहे हैं, हालांकि प्रोसेसर में फर्क देखने को जरूर मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में स्नैपड्रैगन की 700 सीरीज के चिपसेट वाले स्मार्टफोन काफी संख्या में दिख रहे हैं। इसके अलावा मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर वाले फोन भी बाजार में काफी हैं।
कोई स्मार्टफोन कितना पावरफुल है, इसकी जांच बेंचमार्क स्कोर के जरिए होती है। इस वक्त सबसे ज्यादा AnTuTu स्कोर की बात होती है। आइए AnTuTu के मुताबिक जुलाई 2021 में बाजार में मौजूद सबसे पावरफुल स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
AnTuTu बेंचमार्क की रेटिंग में पहला नाम Black Shark 4 Pro का है जिसका स्कोर 8,54,439 है। यह स्कोर पिछले कई महीनों से है। इसके बाद दूसरे नंबर पर Nubia Red Magic 6 Pro का नाम है। तीसरे नंबर पर OnePlus 9 Pro का नाम है जिसका स्कोर 8,22,338 है।

सीधे शब्दों में कहें तो इस वक्त दुनिया में सबसे पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यही तीनों फोन हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन तीनों स्मार्टफोन में एक ही चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 का इस्तेमाल हुआ है।
दुनिया के सबसे पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की लिस्ट में चौथा नाम Oppo Find X3 Pro का है और इसके बाद Realme GT, OnePlus 9, Vivo X60 Pro +, iQOO 7, Meizu 18 और Xiaomi Mi 11 Ultra जैसे स्मार्टफोन के नाम हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम है। बता दें कि इनमें से OnePlus 9, Vivo X60 Pro +, iQOO 7 और Xiaomi Mi 11 Ultra जैसे स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी उपलब्ध हैं।
- Samsung: सैमसंग का नया ऑफर, लॉन्चिंग से पहले 2000 रुपये में बुक कर सकते हैं फोन
- Airtel Vs VI Vs Jio: 200 रुपये से कम कीमत वाले मासिक प्लान, अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मुफ्त
- Xiaomi: जून में पहली बार दुनिया की नंबर-1 कंपनी शाओमी, एपल-सैमसंग को छोड़ा पीछे
- Google Pixel 5a की कीमत हुई लीक, 26 अगस्त को हो सकती है लॉन्चिंग