Airtel का दिवाली ऑफर: सिर्फ 1,699 रुपये में खरीदें स्मार्टफोन, 10 फोन की लिस्ट यहां देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Nov 2021 05:29 PM IST
सार

इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने वाले ग्राहकों के 150 स्मार्टफोन की एक बार स्क्रीन टूटने पर ‘सर्विफाई’ द्वारा उसे मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिलेगी।

Top 10 smartphones under Rs 10000 that you can buy this Diwali with Airtel cashback offers
Airtel offer - फोटो : airtel

    विस्तार

    दिवाली के खास मौके पर एयरटेल ने शानदार ऑफर पेश किया है। एयरटेल के इस ऑफर के तहत कई सारे स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। एयरटेल उन ग्राहकों को 6,000 रुपये का आकर्षक कैशबैक दे रहा है जो प्रमुख ब्रांडों से 12,000 रुपये (लगभग) तक की कीमत वाला नया स्मार्टफोन खरीदते हैं। सिर्फ कैशबैक ही नहीं, इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने वाले ग्राहकों के 150 स्मार्टफोन की एक बार स्क्रीन टूटने पर ‘सर्विफाई’ द्वारा उसे मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिलेगी। इस ऑफर के बारे में अधिक जानकारी आप https://www.airtel.in/4g-upgrade पर क्लिक करके कर प्राप्त कर सकते हैं। इस रिपोर्ट हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनके साथ एयरटेल की ओर से 6,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

    उन 10 स्मार्टफोन की लिस्ट जिन पर मिल रहा 6,000 रुपये का कैशबैक

    Samsung Galaxy F02s
    Samsung Galaxy F02s - फोटो : amarujala

    1. सैमसंग गैलेक्सी F02s-

    वर्तमान मूल्य: 9,449 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 3,449 रुपये

    2. ओप्पो ए15-

    वर्तमान मूल्य: 10,990 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 4,990 रुपये

    3. टेक्नो स्पार्क गो 2021-

    वर्तमान मूल्य: 7,699 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 1,699 रुपये

    4.वीवो Y71-

    वर्तमान मूल्य: 10,900 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 4,900 रुपये

    5. ओप्पो A11k-

    वर्तमान मूल्य: 9,890 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 3,890 रुपये

    6.मोटोरोला मोटो ई7 प्लस-

    वर्तमान मूल्य: 8,999 रुपये, एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 2,999 रुपये

    7. लावा 6- वर्तमान मूल्य:

    9,699 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 3,699 रुपये

    8.शाओमी रेडमी 9प्राइम-

    वर्तमान मूल्य: 9,999 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 3,999 रुपये

    9. सैमसंग गैलेक्सी M02s-

    वर्तमान मूल्य: 10498 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 4,498 रुपये

    10. लेनोवोA6 नोट-

    वर्तमान मूल्य: 9,999 रुपये- एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत प्रभावी मूल्य: 3,999 रुपये

    कैसे काम करता है एयरटेल का यह कैशबैक ऑफर

    Airtel cashback
    Airtel cashback - फोटो : airtel

    सबसे पहले आपके ऊपर दी गई लिस्ट में से कोई भी स्मार्टफोन खरीदना होगा। उसके बाद फोन खरीदने के पहले 30 दिन में 249 रुपये या अधिक का रिचार्ज कराना होगा और यह रिचार्ज अगले 36 महीने तक लगातार कराना होगा। 18 महीने बाद पाएं एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट में आपको 2,000 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। इसके बाद अगले 18 महीने में आपको बचे हुए 4,000 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। इस तरह कुल 36 महीने में आपको 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...