01 सितंबर की लॉन्चिंग: iQoo Z7 Pro से लेकर Truke के नए बड्स तक, 256GB स्टोरेज के साथ Moto G84 5G भी हुआ लॉन्च
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Samsung GW3 सेंसर है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विस्तार
iQoo Z7 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

iQoo Z7 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। फोन में मीडियाटेक का 4nm प्रोसेस पर तैयार हुआ Dimensity 7200 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G610 MC4 GPU, 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FuntouchOS 13 दिया गया है।
iQoo Z7 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Samsung GW3 सेंसर है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
iQoo Z7 Pro में 4600mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिली है। iQoo Z7 Pro 5G में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट है। फोन का वजन 175 ग्राम है।
Truke Buds Q1 Plus की स्पेसिफिकेशन

घरेलू कंपनी Truke ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Truke Buds Q1 Plus को लॉन्च किया है। Truke Q1 Plus का काफी स्टाइलिश बनाया गया है। Truke Buds Q1 Plus के साथ 12mm का टाइटेनियम स्पीकर ड्राइवर है।
इसके अलावा इसमें क्वॉड माइक का सपोर्ट है और टच कंट्रोल दिया गया है। Truke Buds Q1 Plus में एडवांस इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (Adv. ENC) का सपोर्ट है।
गेमिंग के लिए Truke Buds Q1 Plus के साथ अल्टा लो लैटेंसी मोड मिलता है जो कि 45ms तक का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 है। इसके साथ काफी पतला चार्जिंग केस है। Truke Buds Q1 Plus की बैटरी को लेकर 80 घंटे तक के बैकअप का दावा किया गया है। नया बड्स 12 महीने की वारंटी के साथ आता है।
- AI Tool: जल्द लॉन्च होगा चाइनीज ChatGPT, चीन की ये पांच कंपनियां दिन रात कर रहीं काम
- जरूरी खबर: एपल ने लिया बड़ा फैसला, अब एक्स और यूट्यूब पर नहीं मिलेगा कस्टमर सपोर्ट
- Google AI: गूगल एआई सर्च भारत और जापान में भी हुआ लॉन्च, जानें यह क्यों है खास
- Elon Musk: मेटा के सभी प्लेटफॉर्म्स को अकेले टक्कर देगा X! मस्क का एलान- कर सकेंगे वीडियो और ऑडियो कॉल