TicWatch GTH: 10 दिनों के बैकअप के साथ TicWatch की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
TicWatch GTH को कंपनी की वेबसाइट पर 8,599 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन अमेजन से इसे आप 4,799 रुपये में खरीद सकते हैं। यह सिंगल रैवेन कलर में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 226 रुपये मासिक नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

विस्तार
यदि आप भी किसी बजट स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो TicWatch GTH आपके लिए भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। TicWatch GTH में 1.55 इंच की TFT टच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें RTOS सॉफ्टवेयर दिया गया है, हालांकि TicWatch की अन्य स्मार्टवॉच में गूगल वियर ओएस मिलता है। TicWatch GTH में 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 सेंसर भी दिया गया है। TicWatch GTH की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
TicWatch GTH की कीमत
TicWatch GTH को कंपनी की वेबसाइट पर 8,599 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन अमेजन से इसे आप 4,799 रुपये में खरीद सकते हैं। यह सिंगल रैवेन कलर में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 226 रुपये मासिक नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।
TicWatch GTH की स्पेसिफिकेशन
TicWatch की इस बजट स्मार्टवॉच में RTOS यानी रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा इसमें 1.55 इंच की TFT डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x320 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इस वॉच में 260mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसे दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह वॉच 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट के साथ आती है जिसका मतलब यह है कि 50 मीटर गहरे पानी में जाने के बाद भी यह खराब नहीं होगी।
TicWatch GTH 14 स्पोर्ट्स मोड से लैस है जिसमें आउटोडर रनिंग, इंडोर रनिंग, आउटडोर साइकलिंग आदि शामिल हैं। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें टेंपरेचर मॉनिटरिंग सेंसर भी है। यह वॉच स्ट्रेस को भी मॉनिटर कर सकती है।
- Redmi Note 10T 5G भारत में हुआ लॉन्च, Dimensity 700 प्रोसेसर है लैस
- भारत में पोर्न बैन का सच: प्रतिबंध के बावजूद भारत में खूब देखी जा रही अश्लील फिल्में, 39% ट्रैफिक अकेले दिल्ली से
- WhatsApp में आ रहा शानदार अपडेट, मिस्ड कॉल होने के बाद भी ज्वाइन कर सकेंगे ग्रुप कॉल
- Oppo Reno 6 Pro 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स