Thomson के तीनों स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, 32 इंच की कीमत 13,490 रुपये

शाओमी को कड़ी टक्कर देने के लिए गुरुवार को भारत में लॉन्च हुए थॉमसन के तीनों स्मार्ट टीवी की आज यानी 13 अप्रैल को पहली सेल है। थॉमसन के 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इन टीवी की खासियतों की बात करें तो इन्हें भारत में ही असेंबल किया गया है और टीवी में 10-10 वॉट के दो स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी की कीमतें भी बाजार के मुताबिक हैं। थॉमसन के 32 इंच वाले टीवी की कीमत 13,490 रुपये है। बता दें कि शाओमी के 32 इंच वाले टीवी की कीमत 13,999 रुपये है।
थॉमसन के 32 इंच, 40 इंच और 43 इंट टीवी की खासियतें और कीमतें

सबसे पहले आपको बता दें कि थॉमसन ने इसके लिए भारत में एसपीपीएल (सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ पार्टनरशिप की है। थॉमसन ने भारत में जिन तीन टीवी को लॉन्च किए हैं उनमें 32 SMART (32M3277), 40 SMART (40TM4099) और 43 UHD 4K (43TM4377) शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमशः 13,490 रुपये, 19,990 रुपये और 27,999 रुपये हैं।
तीनें टीवी में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। इसके अलावा में ये तीनें टीवी UHD 4K HDR को सपोर्ट करते हैं। इनमें शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।