Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: कम कीमत में 55 इंच वाला बेस्ट स्मार्ट टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Sep 2022 01:19 PM IST
सार

Thomson ये सभी टीवी मेक इन इंडिया हैं जिन्हें थॉमसन ब्रांड की लाइसेंसधारी कंपनी एसपीपीएल ने तैयार की है। इनमें से 55 इंच वाले मॉडल को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह 40 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट QLED स्मार्ट टीवी है?

विज्ञापन
Thomson Phoenix Qled TV Review in Hindi best smart tv to buy under Rs 40000
Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Thomson ने हाल ही में भारत अपने तीन नए स्मार्ट टीवी को पेश किया है। Thomson Phoenix Qled TV सीरीज के तहत पेश हुए तीनों मॉडल Thomson के इन सभी टीवी में क्यूएलईडी (QLED) पैनल दिया गया है। इसके अलावा सभी टीवी में गूगल टीवी का सपोर्ट है। साथ ही डॉल्बी विजन के अलावा एचडीआर10+, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डीटीएस ट्रूसराउंड जैसे फीचर्स मिलते हैं। Thomson ने अपने इन टीवी को बेजल लेस डिजाइन के साथ पेश किया है।

    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: कम कीमत में 55 इंच वाला बेस्ट स्मार्ट टीवी

    Thomson के 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी पेश किए हैं। Thomson QLED टीवी के 50 इंच की कीमत 33,999 रुपये, 55 इंच की कीमत 40,999 रुपये और 65 इंच की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। Thomson ये सभी टीवी मेक इन इंडिया हैं जिन्हें थॉमसन ब्रांड की लाइसेंसधारी कंपनी एसपीपीएल ने तैयार की है। इनमें से 55 इंच वाले मॉडल को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह 40 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट QLED स्मार्ट टीवी है?

    विज्ञापन

    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: डिजाइन

    Thomson Phoenix Qled TV
    Thomson Phoenix Qled TV - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Thomson Phoenix Qled 55" TV के साथ बेजललेस डिजाइन मिलती है। इसके साथ एलॉय स्टैंड मिलता है। Thomson Phoenix Qled 55" TV का सेटअप बहुत ही आसान है। Thomson Phoenix Qled 55" TV के साथ बॉक्स में रिमोट, बैटरी और वॉल माउंट भी मिलता है। इसका फ्रेम काफी पतला है और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। Thomson Phoenix Qled 55" TV की पूरी बॉडी प्लास्टिक की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: कम कीमत में 55 इंच वाला बेस्ट स्मार्ट टीवी

    टीवी के फ्रंट में नीचे यानी बॉटम लाइन पर सिल्वर कलर की लाइनिंग है जिस पर कंपनी की ब्रांडिंग Thomson ब्लैक बैकग्राउंड में है। स्टैंड रबड़ ग्रिप के साथ आता है। ऐसे में स्लिप होने का खतरा नहीं है। पावर केबल डिटैचबल है यानी पावर केबल को अलग भी किया जा सकता है। ओवरऑल थॉमसन के इस टीवी की डिजाइन अच्छी है।

    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: डिस्प्ले

    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review
    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    थॉमसन के इस QLED 4K के साथ 1 बिलियन कलर का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले का कलर लाजवाब है। QLED पैनल होने के कारण डिस्प्ले पर सभी तरह के कंटेंट को देखने का अलग ही मजा रहता है।

    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: कम कीमत में 55 इंच वाला बेस्ट स्मार्ट टीवी

    डिस्प्ले की ब्राइटनेस 550 निट्स है और पिक्चर मोड के तौर पर Movie, Sports, Vivid जैसे कई विकल्प मिलते हैं। स्क्रीन के साथ लैगिंग जैसी कोई दिक्कत नहीं है। 4के और एचडीआर कंटेंट इस टीवी आपको ज्यादा मजा देंगे।

    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: कम कीमत में 55 इंच वाला बेस्ट स्मार्ट टीवी

    वैसे तो इस टीवी का पैनल भी आईपीएस ही लेकिन क्वॉलिटी QLED है। यदि आप पहली बार QLED टीवी देखेंगे तो लगेगा कि आप वास्तव में कुछ देख रहे हैं। कलर्स काफी पंची है और व्यूइंग एंगल शानदार है।

    Thomson Phoenix Qled 55" TV Review: कम कीमत में 55 इंच वाला बेस्ट स्मार्ट टीवी

    थॉमसन के इस टीवी के साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट मिलता है तो यदि आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का कोई डॉल्बी विजन या एचडीआर वीडियो देख रहे हैं तो आपको अलग ही आनंद आएगा। कुछ तस्वीरें देखकर आप समझ सकते हैं कि थॉमसन के इस पहले QLED टीवी की क्वॉलिटी कैसी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें