THOMSON ने भारत में एक साथ लॉन्च किए चार वॉशिंग मशीन, शुरुआती कीमत 7,490 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Aug 2022 12:35 PM IST
सार

THOMSON ने एक साथ चार नए सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन पेश किए हैं जिनमें 6.5Kg, 8kg, 9kg और 10kg के मॉडल शामिल हैं। THOMSON के इन सभी वॉशिंग मशीन की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
THOMSON launches an all new range of Semi Automatic Top Load Washing Machines Offers four new models
THOMSON Washing Machines - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    THOMSON ने भारतीय बाजार में वॉशिंग मशीन की अपनी नई रेंज पेश की है। THOMSON ने एक साथ चार नए सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन पेश किए हैं जिनमें 6.5Kg, 8kg, 9kg और 10kg के मॉडल शामिल हैं। THOMSON के इन सभी वॉशिंग मशीन की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।

    कंपनी के दावे के मुताबिक THOMSON की सभी वॉशिंग मशीन को भारत में ही तैयार किया गया है। THOMSON की सेमी ऑटोमेटिक SA96500N 6.5kg मशीन की कीमत 7,490 रुपये, THOMSON SA98000G 8kg की कीमत 8,999 रुपये, THOMSON SA99000G 9kg की कीमत 10,499 रुपये और THOMSON SA91000G 10kg की कीमत 12,499 रुपये है।

    विज्ञापन

    अब फीचर्स की बात करें तो THOMSON की इन सभी वॉशिंग मशीन में ट्वीन वॉटर इनलेट, 10 वॉटर लेवल सेलेक्टर, ऑटोमेटिक बैलेंस कंट्रोलर और ऑटोमेटिक पावर सप्लाई कट ऑफ के अलावा ट्यूब क्लिन, एयर ड्राई, वॉटर रिसाइकल जैसे फीचर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सभी वॉशिंग मशीन प्लास्टिक बॉडी के साथ आती हैं। बता दें कि इसी साल THOMSON के भारतीय बाजार में चार साल पूरे हुए हैं। भारत में THOMSON की एंट्री टीवी की लॉन्चिंग के साथ 2018 में हुई थी। उसके बाद कंपनी ने एयर कंडीशनर तक पेश किए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें