THOMSON ने इन-बिल्ट हीटर के साथ लॉन्च किए दो वॉशिंग मशीन, कपड़े पर नहीं पड़ेंगे निचोड़ने जैसे निशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Jun 2022 02:03 PM IST
सार

अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी को गर्म करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। मशीन में बेहतर वॉश के लिए स्क्रबिंग, स्टीपिंग, रोलिंग और स्विगिंग जैसे मोड दिए गए हैं। मशीन के साथ चाइल्ड लॉक भी मिलेगा।

विज्ञापन
THOMSON launches an all new range of Fully Automatic Washing Machines with inbuilt heater Offers two models
THOMSON Washing Machines - फोटो : amarujala

    विस्तार

    THOMSON ने भारतीय बाजार में नई वॉशिंग मशीन की लॉन्चिंग की घोषणा की है। THOMSON की नई वॉशिंग मशीन को 8 किलोग्राम और 9 किलोग्राम वेरियंट में पेश किया गया है। THOMSON ने अपनी नई वॉशिंग मशीन को लेकर दावा किया है कि इसमें कम पानी का खर्च होगा और कपड़े पर निशान नहीं पड़ेंगे। 8 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 15,999 रुपये और 9 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इन वॉशिंग मशीन को 18 जून से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    अपनी इन वॉशिंग मशीन को लेकर कंपनी ने 99.9 फीसदी एलर्जी फ्री का दावा किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी को गर्म करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। मशीन में बेहतर वॉश के लिए स्क्रबिंग, स्टीपिंग, रोलिंग और स्विगिंग जैसे मोड दिए गए हैं। मशीन के साथ चाइल्ड लॉक भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    Thomson ने फ्लिपकार्ट की सेल में अपनी अन्य वॉशिंग मशीन को भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। सेल में 6.5kg वाली सेमी ऑटोमेटिक मशीन को छूट के साथ 7,290 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस सेल में 8.5 किलोग्राम वाली मशीन पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। यह फुली ऑटोमेटिक मशीन 23,999 रुपये की जगह 21,490 रुपये में खरीदी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें