Thomson ने भारत में पेश किए चार वॉशिंग मशीन, शुरुआती कीमत 7,590 रुपये
Thomson ने अपनी इन वॉशिंग मशीन को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में लॉन्च की है जो कि 9 अगस्त तक चलने वाली है। Thomson ने इस सेल के लिए अपने टीवी पर भी ऑफर्स की घोषणा की है।

विस्तार
यूरोप के ब्रांड Thomson ने भारत में एक साथ कई वॉशिंग मशीन पेश किए हैं जिनमें 7 किलोग्राम से लेकर 8.5 किलोग्राम तक की मशीन शामिल हैं। Thomson ने अपनी इन वॉशिंग मशीन को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में लॉन्च की है जो कि 9 अगस्त तक चलने वाली है। Thomson ने इस सेल के लिए अपने टीवी पर भी ऑफर्स की घोषणा की है।
Thomson ने 7kg, 7.5Kg, 8kg और 8.5kg की सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन शामिल हैं। Thomson के मुताबिक सभी वॉशिंग मशीन को पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है। Thomson की इन वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 7,590 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है।
Thomson के इन वॉशिंग मशीन के साथ ट्विन वॉटर इनलेट है और 10 वॉटर लेवल है। इसमें ऑटोमैटिक पावर सप्लाई, टब क्लीन, एयर ड्राई, वॉटर रिसाइकल जैसे कई सारे फीचर्स हैं। इन मशीन में 3D रोलर दिया गया है।
Thomson की इन वॉशिंग मशीन में मैजिक फिल्टर है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इन मशीन को IPX4 की रेटिंग मिली है। इनमें टर्बो ड्राई स्पिन भी है जो कपड़ों को तेजी से ड्राई करता है। मशीन की बॉडी शॉकप्रूफ है।