Thomson ने भारतीय बाजार मेंं पेश किए तीन नए टीवी, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 25 Jun 2018 09:54 AM IST
Thomson Launched three non-smart tv models in India, Starting price Rs 8,999
thomson tv

    फ्रांस की टेलीविजन ब्रांड थॉमसन ने भारतीय बाजार मेंं एक बार फिर से अपनी पैठ बनाने की ठान ली है। थॉमसॉन ने इसी साल भारत तीन नए स्मार्ट टीवी पेश किए थे और वहीं अब कंपनी ने गैर स्मार्ट टीवी के तीन वेरियंट को बाजार में उतारा है जिनमें 24 इंच, 32 इंच और 50 इंच के टीवी शामिल हैं। तीनों टीवी में 10 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं।

    इन तीनों टीवी की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से हो रही है। इन तीनों टीवी को कंपनी ने 24TM2490, 32TM3290 और 50TM5090 नाम दिए हैं। कीमतों की बात करें तो 24 इंच वाले टीवी की कीमत 8,999 रुपये, 32 इंच वाले टीवी की कीमत 11,499 रुपये और 50 इंच वाले टीवी की कीमत 26,999 रुपये है। हालांकि यहां आपको साफ कर देें कि ये तीनों टीवी स्मार्ट टीवी नहीं हैं।

    गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में अपने स्मार्ट टीवी के लिए नया यूजर इन्टरफेस 'माई वॉल' पेश किया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ वीडियो, होम स्क्रीन पर टॉप ट्रेन्डिंग संगीत और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अलग से आईकॉन मिलेगा। 'माई वॉल' के जरिए उपयोगकर्ता अपने पसंदीदा वीडियो या फिल्म देखते हुए ऐप से खाना भी ऑर्डर कर सकेंंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें