थॉमसन ने अपने स्मार्ट टीवी के लिए पेश किया My Wall फीचर, जानें इसके बारे में

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 13 Jun 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
THOMSON introduces an all new UI My Wall with 32 and 40 inches Smart TVs
THOMSON SMART TV

    फ्रांस की नामी कंपनी थॉमसन ने अपने स्मार्ट टीवी के लिए My Wall यूजर इंटरफेस पेश किया है जिसका सपोर्ट हाल ही में भारत में लॉन्च हुए थॉमसन के 32 इंच और 40 इंच वाले स्मार्ट टीवी में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि माय वॉल इंटरफेस के जरिए यूजर्स को अबतक का बेहतरीन अनुभव होगा। माय वॉल के साथ थॉमसन के दोनों स्मार्ट टीवी की बिक्री 14 जून को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से होगी।

    थॉमसन के नए यूजर इंटरफेस माय वॉल की खासियतें

    कंपनी के नए यूजर इंटरफेस माय वॉल के जरिए यूजर्स को टीवी पर ऐप के जरिए दुनियाभर के इलाकों के तापमान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा वर्ल्ड वाइड कंटेंट भी टीवी पर उपलब्ध होंगे। साथ ही माय वॉल इंटरफेस यूजर्स को टीवी पर बॉलीवुड के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो और म्यूजिक वीडियो भी होम स्क्रीन पर दिखाएगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा थॉमसन स्मार्ट टीवी के यूजर्स अब टीवी के जरिए ही बिग बास्केट और जोमैटो जैसे ऐप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी पर रेडियो स्टेशन और लोकल टीवी चैनल देखे जा सकेंगे। वहीं 21 जून को कंपनी टीवी के बेसिक मॉडल्स की घोषणा करने वाली है जो कि एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से ही बिकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    थॉमसन ने अपने स्मार्ट टीवी के लिए पेश किया My Wall फीचर, जानें इसके बारे में

    गौरतलब है कि थॉमसन ने स्मार्ट टीवी के लिए भारत में एसपीपीएल (सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ पार्टनरशिप की है। थॉमसन के इन तीन टीवी में 32 SMART (32M3277) और 40 SMART (40TM4099) शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमशः 13,490 रुपये, 19,990 रुपये हैं।

    दोनों टीवी में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। इसके अलावा में ये तीनें टीवी UHD 4K HDR को सपोर्ट करते हैं।

    इनमें शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें