THOMSON इंडिया की AC मार्केट में एंट्री, 26,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर तीन एसी लॉन्च
थॉमसन के इन एसी की शुरुआती कीमत 26,490 रुपये होगी। सभी एसी के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी, हालांकि कंप्रेशर की वारंटी 10 सालों की होगी।

विस्तार
स्मार्ट टीवी के बाद THOMSON ने होम अप्लायंसेज के क्षेत्र में एंट्री करते हुए एयर कंडीशनर (एसी) की नई सीरीज पेश की है। THOMSON ने एसी के चार मॉडल पेश किए हैं जिनमें एक टन और 1.5 टन के एसी शामिल हैं। THOMSON के इन सभी एसी की बिक्री 22 मार्च से फ्लिपकार्ट से होगी। थॉमसन के इन एसी की शुरुआती कीमत 26,490 रुपये होगी। सभी एसी के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी, हालांकि कंप्रेशर की वारंटी 10 सालों की होगी।
THOMSON एसी की खासियतें
4 इन 1 कन्वर्टिबल-
बिजली की बचत के लिए इस फीचर को थॉमसन ने अपने एसी में दिया है। यह एयर कंडीशनर की ठंडा करने की क्षमता को नियंत्रित करती है।ट्रिपल फिल्टर-दिल्ली जैसे मेट्रो शहर में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखकर इन एसी में एयर फिल्टर्स दिए गए हैं जो हवा को फिल्टर करके आप तक पहुंचाते हैं।ऑटो रीस्टार्ट-सभी एसी में ऑटोमेटिक री-स्टार्ट की सुविधा है यानी आखिरी सेटिंग्स के हिसाब से एसी ऑन होगा।सेल्फ डायग्नोसिस-इस्तेमाल के दौरान किसी भी तरह की खराबी की स्थिति में एसी खुद ही एरर कोड बताएगा।स्लीप मोड-यदि आपको शोर में नींद नहीं आती है तो यह एसी आपका ख्याल रखेगा। स्लीप मोड में एसी बिलकुल भी आवाज नहीं करता है।
THOMSON Cool Pro Max एसी की कीमत
THOMSON Fixed Speed(1 टन) (CPMF1003S) की कीमत 26,490 रुपये है।THOMSON Split Inverter AC (1 टन) (CPMI1003S) की कीमत 27,799 रुपये है।THOMSON Fixed Speed(1.5 टन) (CPMI1503S) की कीमत 30,999 रुपये है।THOMSON Split Inverter AC (1.5 टन) (CPMI1505S) की कीमत 33,999 रुपये है।