नई लॉन्चिंग: 6GB रैम वेरियंट में लॉन्च हुआ यह फोन, इसमें है आईफोन जैसा फीचर
फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन के साथ मिनी कैप्सूल फीचर भी है।

विस्तार
Realme ने अपने नए फोन Realme C53 को नए वेरियंट में पेश किया है। Realme C53 को अब इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। पहले से Realme C53 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मौजूद था। अब कंपनी ने Realme C53 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया है। आपको याद दिला दें कि Realme C53 के साथ 6.74 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है जिसकी ब्राइटनेस 560 निट्स है। इस फोन में आईफोन के डायनेमिक आईलैंड की तरह मिनी कैप्सूल दिया गया है।
रियलमी सी 53 में 6.74 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश, 560 निट्स ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टा कोर यूनीसोक T612 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को 12GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।
Realme C53 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन के साथ मिनी कैप्सूल फीचर भी है। Realme C53 के साथ 5,000mAh बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- Neuralink: जल्द शुरू होगा इंसानों पर ट्रायल, पैरालाइज मरीजों के दिमाग में एलन मस्क लगाएंगे चिप
- अलर्ट: भारतीय यूजर्स को टारगेट कर रहे पाकिस्तानी हैकर्स, इन एप्स की आड़ में हो रही घुसपैठ की कोशिश
- Google AI: गूगल ने किया सबसे बड़ा बदलाव, जीमेल, मैप्स, यूट्यूब, और अन्य एप से साथ मिलेगा एआई बार्ड का सपोर्ट
- PM Modi on Whatsapp: अब पीएम मोदी आपको भेजेंगे व्हाट्सएप, 49 करोड़ लोगों से जुड़ने की कोशिश