भारत में 10 लाख रुपये से अधिक होगी ऐप्पल के इस प्रोडक्ट की कीमत

4के और 5के रेटिना डिस्प्ले के साथ ऐप्पल ने चुपके से आईमैक प्रो भी लॉन्च किया है जिसमें 2.3GHz का 18 कोर का इंटेल का Xeon W प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही में इसमें 256 जीबी रैम और Radeon प्रो वेगा 64X ग्राफिक्स है।
इसकी कीमत 15,699 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 10.84 लाख रुपये होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रो Radeon प्रो वेगा 64X वाला वेरियंट आपको ऑर्डर करना होगा तभी मिलेगा। नया आईमैक प्रो आपको 64 जीबी, 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।
बता दें कि ऐप्पल ने भारत में भी दो नए आईमैक लॉन्च किए हैं जिनमें से एक में 21.5 इंच की 4के रेटिना डिस्प्ले है और दूसरे में 27 इंच की 5के रेटिना डिस्प्ले है। इनकी कीमत क्रमशः 1,19,900 रुपये और 1,69,900 रुपये है। इन दोनों की बिक्री अगले सप्ताह से ऐप्पल के आधिकारिक स्टोर से होगी।
इनमें से 21.5 इंच वाला आईमैक में 8वीं जेनरेशन का क्वॉडकोर और हेक्साकोर के वेरियंट में मिलेगा, वहीं 27 इंच वाला आईमैक 9वीं जेनरेशन के हेक्साकोर और ऑक्टाकोर प्रोसेसर के वेरियंट में मिलेगा। साथ ही आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब ऐप्पल ने अपने आईमैक में Radeon प्रो वेगा ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। ये दोनों आईमैक मैकओएस Mojave के साथ आएंगे।
- यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया 117 अरब रुपये का जुर्माना, 2 साल के अंदर लगने वाला तीसरा बड़ा जुर्माना
- होली स्पेशल: आपके स्मार्टफोन का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे रंग और पानी, बस कर लें यह काम
- Poco F1 के इस वेरियंट की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती
- सिर्फ 4,999 रुपये में खरीदें 4000mAh की बैटरी वाला यह स्मार्टफोन