Tenda ने लॉन्च किया फुल HD 360 डिग्री सिक्योरिटी कैमरा, तीन महीने फ्री क्लाउड स्टोरेज भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 May 2022 09:59 AM IST
सार

Tenda का नया CP3 बेहतरीन प्रोडक्ट है जिसे घर, ऑफिस, क्लासरूम, दुकानों या किसी भी छोटे स्थान पर लगाया जा सकता है। यह कैमरा 24/7 रिमोट सर्विलांस की जरूरत को पूरा करता है।

Tenda Launches CP3 Full HD 360 degree AI Camera with 3 Months Free Cloud Storage
Tenda CP3 AI Camera - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Tenda ने अपने नए फुल HD 1080P स्मार्ट AI सिक्योरिटी कैमरा CP3 के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने अपने मौजूदा पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारत में यह नया सिक्योरिटी कैमरा उतारा है। Tenda की ओर से पेश किया गया नया प्रोडक्ट CP3 बेहद इंटेलीजेन्ट AI आधारित सिक्योरिटी कैमरा है, जो फुल HD 1080 पिक्सल इमेज सेंसर के साथ आता है।

    यह रोटेट, पैन और टिल्ट फंक्शन्स के साथ छोटे घरों, कार्यालयों में भी 360 डिग्री कवरेज देता है। यह सिक्योरिटी कैमरा 2-वे फुल ड्युपलेक्स ऑडियो कम्युनिकेशन सिस्टम, स्मार्ट मोशन डिटेक्शन और ट्रैकिंग के साथ आता है। Tenda का नया CP3 बेहतरीन प्रोडक्ट है जिसे घर, ऑफिस, क्लासरूम, दुकानों या किसी भी छोटे स्थान पर लगाया जा सकता है। यह कैमरा 24/7 रिमोट सर्विलांस की जरूरत को पूरा करता है।

    टेंडा सिक्योरिटी कैमरे के फीचर्स

    ऑटो टार्गेटिंग एवं ट्रैकिंगः

    अपनी इनबिल्ट AI मैकेनिज्म के चलते CP3 ऑटोमेटिक तरीके से हर मूवमेन्ट को आसानी से ट्रैक कर लेता है।साउण्ड और लाइट अलार्मःCP3 में फ्लैश लाइट और लाउड अलार्म का फीचर है, जो सर्विलांस एरिया में किसी भी तरह का मूवमेन्ट होते ही एक्शन में आ जाता है। जैसे ही यह कैमरा किसी तरह की मूवमेन्ट को डिटेक्ट करता है, इसके साउण्ड एवं लाइट अलार्म बंद हो जाते हैं और ठीक उसी समय आपको स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन अलर्ट मिलता है।एस-मोशन डिटेक्शनःTenda का CP3 अनूठी आर्टीफिशियल मैकेनिज्म (AI) से लैस है, जो मनुष्य के शरीर के आकार और मूवमेन्ट को सटीकता से पहचान लेता है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को यह तुरंत डिटेक्ट कर अलार्म बजाता है और रियल टाइम में आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजता है।360 डिग्री कवरेजःअपने पैन/ टिल्ट डिजाइन के चलते यह सभी दिशाओं में आसानी से रोटेट हो जाता है। ऐसे में यह 360 डिग्री हॉरिजोंटल और 155 डिग्री वर्टिकल तक पूरे हिस्से को कवर करता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें