Tecno Spark 9T कल भारत मे होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 27 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

Tecno Spark 9T में ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है।

विज्ञापन
Tecno Spark 9T set to launch in india 28 july price specifications features
Tecno Spark 9T - फोटो : Amazon

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए बजट सेगमेंट फोन Tecno Spark 9T को भारतीय मार्केट में पेश करने की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। इस फोन को 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन के फीचर्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लॉन्च से पहले ही जारी कर दिया गया है। इस फोन को वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    Tecno Spark 9T में ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है। चलिए जानतें हैं इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में...

    विज्ञापन

    Tecno Spark 9T की संभावित कीमत

    Tecno Spark 9T के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को नाइजीरिया में लगभग 14,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की भारत में भी इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Tecno Spark 8T के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में पिछले साल 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Tecno Spark 9T की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Tecno Spark 9T में 6.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी, जो वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आएगी। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 4 जीबी की रैम मिलेगी। फोन की रैम को वर्चुअली 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 50 मेगापिक्सल प्रायमरी सेंसर के साथ आएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी दिया जा सकता है। Tecno Spark 9T में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 50 फीसदी चार्ज होने में एक घंटे से भी कम समय लगता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें