टेक्नो का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 10 हजार से कम कीमत में मिलेगा 50MP कैमरा और 7GB रैम, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 28 Jul 2022 03:02 PM IST
सार

Tecno Spark 9T में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मिलता और 7 जीबी तक की वर्चुअल रैम भी मिलती है।

विज्ञापन
Tecno Spark 9T launched in india at rs 9299 price specifications features
Tecno Spark 9T - फोटो : Tecno

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए एंट्री लेवल फोन Tecno Spark 9T को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को 10 हजार से कम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Tecno Spark 9T में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 7 जीबी तक की वर्चुअल रैम भी मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। चलिए फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानतें हैं।

    Tecno Spark 9T को चार कलर ऑप्शन Turquoise सियान, Atlantic ब्लू, Iris पर्पल, Tahiti गोल्ड में लॉन्च किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,299 रुपये है। फोन को 5 जुलाई से ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Tecno Spark 9T में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो वॉटर ड्रॉप नॉच और (1080x2408 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 4 जीबी की रैम मिलती है, फोन की रैम को वर्चुअली 7 जीबी (4 जीबी फिजिकल+ 3 जीबी वर्चुअल) तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX2 की रेटिंग दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें