10 हजार से कम कीमत में लॉन्च होगा Tecno Spark 9, मिलेगी 11 जीबी की रैम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 17 Jul 2022 12:08 PM IST
सार

Tecno Spark 9 में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलने और मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा।

Tecno Spark 9 set to launch in india 18 july phone under rs 10000 with 11 gb ram 5000mah battery
Tecno Spark 9 - फोटो : Tecno

    विस्तार

    चाईनीज स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर टेक्नो (Tecno) ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को 18 जुलाई को मार्केट में पेश किया जाएगा। Tecno Spark 9 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। 10,000 रुपये से कम कीमत के इस फोन में 11 जीबी तक की रैम मिलती है। इस फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी भी मिलेगी। चलिए जानते हैं इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

    टेक्नो ने ट्वीट के द्वारा अपने नए फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। Tecno Spark 9 की कीमत 10,000 रुपये से कम रहने वाली है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इस फोन को इनफिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

    Tecno Spark 9 में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। रैम प्लस फीचर्स के साथ इसकी रैम को 11 जीबी (6 जीबी फिजिकल रैम + 5 जीबी वर्चुअल रैम) तक बढ़ाया जा सकता है। Tecno Spark 9 एंड्रॉयड 12 के साथ आता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें