Tecno Spark 9 लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 11 जीबी की रैम और बढ़िया कैमरा
Tecno Spark 9 इनफिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर कलर ऑप्शन में आता है। Tecno Spark 9 को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है।

विस्तार
चाईनीज स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर टेक्नो (Tecno) ने सोमवार को अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 9 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जो 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का प्रायमरी लेंस भी दिया गया है। इस फोन में 11 जीबी तक की रैम मिलती है। चलिए जानते हैं इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स के बारे में...
Tecno Spark 9 इनफिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर कलर ऑप्शन में आता है। Tecno Spark 9 को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है। इस फोन को 23 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। अमेजन इसकी बिक्री प्राइम डे सेल के तहत शुरू करेगा।
Tecno Spark 9 एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 8.6 के साथ आता है और इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर की पॉवर मिलती है, जो 12nm पर बेस्ड है। इस फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट और (1600 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इस फोन के फ्रंट में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले देखने को मिलता है। Tecno Spark 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एचडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की रैम को रैम प्लस फीचर्स की मदद से 11 जीबी (6 जीबी फिजिकल रैम + 5 जीबी वर्चुअल रैम) तक बढ़ाया जा सकता है।