50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा Tecno Spark 8P, कंपनी ने जारी किया टीजर
Tecno Spark 8P को भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन के साथ 3 जीबी का वर्चुलअ रैम मिलेगा।

विस्तार
टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Spark 8P को लेकर कंपनी ने टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक Tecno Spark 8P के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा टेक्नो के इस फोन में 7 जीबी तक रैम मिलेगा जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगा। बता दें कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है।
Tecno Spark 8P को भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन के साथ 3 जीबी का वर्चुलअ रैम मिलेगा। वास्तव में इस फोन में 4 जीबी रैम होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।
Tecno Spark 8P में 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर मिलेगा। टेक्नो के इस फोन में फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ भी डुअल फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें DTS स्टीरियो साउंड इफेक्ट भी मिलेगा। Tecno Spark 8P में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही टेक्नो ने भारत में अपने नए फोन Tecno Pova 3 को लॉन्च किया है। Tecno Pova 3 को लेकर दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसके साथ 7000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
इसके अलावा Tecno Pova 3 में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। Tecno Pova 3 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है।