6GB रैम वाला भारत का सबसे सस्ता फोन: कीमत मात्र 7499 रुपये, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Feb 2022 08:31 PM IST
सार

TECNO SPARK 8C की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। इसे मैग्नेट ब्लैक, आइरिस पर्पल, डायमंड ग्रे और फिरोजा सियान कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 24 फरवरी 2022 से Amazon.in से होगी।

विज्ञापन
TECNO SPARK 8C Launched in India with 6GB RAM and 90Hz refresh rate display price and specifications
TECNO SPARK 8C - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपने नए और बजट स्मार्टफोन TECNO SPARK 8C को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि TECNO SPARK 8C भारत का सबसे सस्ता 6 जीबी रैम और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। यहां आपके लिए यह जानना जरूरी है कि TECNO SPARK 8C में वास्तव में 3 जीबी ही रैम है, लेकिन इसके साथ अपडेट के जरिए 3 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगा जिसके बाद कुल मिलाकर इसमें 6 जीबी रैम हो जाएगी। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर भी दिया गया है।

    TECNO SPARK 8C की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। इसे मैग्नेट ब्लैक, आइरिस पर्पल, डायमंड ग्रे और फिरोजा सियान कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 24 फरवरी 2022 से Amazon.in से होगी।

    विज्ञापन

    फोन में Android 11 पर आधारित HiOS 7.6 है। TECNO SPARK 8C में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके मॉडल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। यह फोन मेमोरी फ्यूजन फीचर के साथ आता है। इसमें 6 जीबी रैम (3 जीबी वर्चुअल रैम) के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें