TECNO SPARK 8 का नया वेरियंट भारत में लॉन्च, कीमत 9299 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Nov 2021 01:56 PM IST
सार

TECNO SPARK 8 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये, जबकि 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,299 रखी गई है। TECNO SPARK 8 को अटलांटिक ब्लू, फिरोजा क्लैन और आइरिस पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
TECNO SPARK 8 3GB RAM Variant launched in India price and specifications
TECNO SPARK 8  - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेक्नो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन TECNO SPARK 8 का नया वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया है। TECNO SPARK 8 पहले से बाजार में 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ मौजूद था लेकिन अब इसे 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। TECNO Spark 8 में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। TECNO Spark 8 का मुकाबला रियलमी सी सीरीज के स्मार्टफोन और रेडमी 9A जैसे स्मार्टफोन से होगा।

    TECNO Spark 8 की कीमत

    TECNO SPARK 8 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये, जबकि 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,299 रखी गई है। TECNO SPARK 8 को अटलांटिक ब्लू, फिरोजा क्लैन और आइरिस पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    TECNO Spark 8 की स्पेसिफिकेशन

    TECNO Spark 8 में 6.52 इंच की HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन 2 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक हीलियो Helio A25 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है, जबकि 3 जीबी रैम वेरियंट के साथ मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। फोन में एंड्रॉयड 11 (गो) आधारित HiOS v7.6 है। इसमें 3 जीबी तक LPDDR4x रैम के साथ 64 जीबी की तक की eMMC5.1 स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TECNO Spark 8 का कैमरा

    TECNO Spark 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस AI है। सेल्फी के लिए TECNO Spark 8 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ पोट्रेट, एचडीआर, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे।

    TECNO Spark 8 बैटरी

    TECNO Spark 8 में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 47 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टेक्नो के इस फोन में डुअल 4जी VoLTE, डुअल बैंड WiFi, जीपीएस, ब्लूटूथ और 3.5एमएम के हेडफोन जैक का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें