Tecno Spark 6 Air का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 8699 रुपये

Tecno Spark 6 Air ने अपने नए वेरिएंट (3GB रैम और 64GB स्टोरेज) को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इसके 2GB/ 32GB वेरिएंट को सबसे पहले इस साल के जुलाई महीने में लॉन्च किया था। इसके बाद इसका 3GB/32GB वेरिएंट पिछले महीने लॉन्च हुआ था। अब कंपनी ने इसका नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 6 Air के नए वेरिएंट की 25 सितंबर से अमेजन पर बिक्री शुरू होगी।
Tecno Spark 6 Air के नए 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये है। कंपनी ने इसे क्लाउड व्हाइट, कॉमेट ब्लैक और ऑशियन ब्लू कलर में लॉन्च किया है। इसके 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।
Tecno Spark 6 Air में 7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। इसमें डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्कीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 फीसदी है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9। इसका 480 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो A25 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, बाकी के दो वेरिएंट्स में मीडियाटेक हीलियो A22 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके नए वेरिएंट में 3GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark 6 Air के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक एआई लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark 6 Air में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- लैपटॉप की स्लो स्पीड से परेशान Window 10 यूजर्स अपनाएं ये 4 आसान तरीका, मिनटों में दिखेगा असर
- Airtel, Jio और Vodafone के इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, एक साल तक करें फ्री कॉल
- हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर 30000 कंप्यूटरों में हैकरों ने डाला डाका, 33.12 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती
- Samsung Galaxy F सीरीज को कंपनी ने किया टीज, जानें पहले स्मार्टफोन की क्या हो सकती है कीमत?