टेक्नो ने लॉन्च किया एंट्री लेवल फोन Tecno Spark 10C, जानें इसके सभी फीचर्स
Tecno Spark 10C में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग है। Tecno Spark 10C में 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

विस्तार
टेक्नो ने अपने नए एंट्री लेवल फोन Tecno Spark 10C को लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 10C को तीन कलर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। Tecno Spark 10C में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग है। Tecno Spark 10C में 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा।
Tecno Spark 10C को फिलहाल अफ्रीका में पेश किया गया है। Tecno Spark 10C के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,290 घाना यानी करीब 9,800 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,555 घाना यानी करीब 12,000 रुपये रखी गई है। फोन को मेटा ब्लैक, मेटा ब्लू और मेटा ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। भारत में इस फोन के आने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
Tecno Spark 10C की स्पेसिफिकेशन
Tecno Spark 10C में एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 8.6 है। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसेमं 8 जीबी तक रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम मिलती है। फोन में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।
Tecno Spark 10C में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का है। दूसरे लेंस के बारे में जानकारी नहीं है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल बैंड Wi-Fi, 4G, GNSS, ब्लूटूथ, GPS, FM रेडियो और USB Type-C पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।