Tecno का Camon 16 Premier हुआ लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए रियर में दिए गए हैं 4 कैमरे

Tecno ने अपने Camon 16 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्टफोन्स में Tecno Camon 16, Tecno Camon 16 Pro और Tecno Camon 16 Premier शामिल हैं। हालांकि, Tecno ने इन स्मार्टफोन्स को अभी केन्या में लॉन्च किया है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द भारत में भी लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Tecno ने अभी केवल Tecno Camon 16 Premier स्मार्टफोन की कीमत के बारे में ही जानकारी दी है। लेकिन कंपनी महीने के अंत तक Tecno Camon 16 Pro और Tecno Camon 16 की कीमतों और स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा हटा सकती है।
केन्या में लॉन्च हुए Tecno Camon 16 Premier के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 28,999 KES है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 19,500 रुपये है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन के साथ टेक्नो TWS Hipods ईयरबड्स भी फ्री में मिलेगा।
Tecno Camon 16 Premier में 6.9 इंच का फुल HD+ बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पिल-शेप पंच होल कैमरा दिया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है।
Tecno Camon 16 Premier के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल वाला Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल नाइट फोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा लेंस भी दिया है।
Tecno Camon 16 Premier में 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
- क्या देख कर स्मार्टफोन खरीदते हैं भारतीय ग्राहक, पढ़ें हैरान करने वाली रिपोर्ट
- दिल खोल कर चलाएं इंटरनेट, Airtel के इन 7 प्लान्स में रोज मिलता है 2GB डाटा, कीमत 298 रुपये से शुरू
- 16 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Infinix Note 7, इन खासियतों से होगा लैस
- Oppo F17 Pro और Oppo F17 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत से खासियत तक सब कुछ