टेक्नो का बजट स्मार्टफोन Tecno Pova Neo हुआ लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Dec 2021 12:35 PM IST
सार

Tecno Pova Neo में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 7.6 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है।

विज्ञापन
Tecno Pova Neo launched With Dual Rear Cameras Price and Specifications
Tecno Pova Neo - फोटो : Tecno

    विस्तार

    टेक्नो ने अपने बजट स्मार्टफोन Tecno Pova Neo को लॉन्च कर दिया है। Tecno Pova Neo को तीन कलर वेरियंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। Tecno Pova Neo को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन की बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    Tecno Pova Neo की कीमत

    Tecno नाइजीरिया की वेबसाइट पर कीमत और उपलब्धथा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि फोन को ई-कॉमर्स साइट Jumia.com पर जरूर लिस्ट किया गया है। इस साइट पर फोन को 75,100 नाइजीरियन नायरा यानी करीब 13,800 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन को गीक ब्लू, ऑब्सीडियन और पॉवेही कलर में खरीदा जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में फोन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Tecno Pova Neo की स्पेसिफिकेशन

    Tecno Pova Neo में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 7.6 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Tecno Pova Neo का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो टेक्नो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। दूसरे लेंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड फ्लैश लाइट है।

    Tecno Pova Neo की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, FM रेडियो और OTG का विकल्प मिलता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। टेक्नो के इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी है। बैटरी के बैकअप को लेकर 24 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक और 40 घंटे की कॉलिंग का दावा किया गया है। दावा यह भी है कि महज 15 मिनट की चार्जिंग में तीन घंटे का बैकअप मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें