Tecno POVA Neo जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये फ्लैगशिप फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jan 2022 05:17 PM IST
सार

Tecno POVA Neo में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले भी है। अब खबर है कि Tecno POVA Neo जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Tecno POVA Neo launch in India soon specifications leaked
Tecno Pova Neo - फोटो : Tecno

    विस्तार

    Tecno ने कुछ दिन पहले ही अफ्रीकन मार्केट में Tecno POVA Neo को लॉन्च किया है। Tecno POVA Neo में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले भी है। अब खबर है कि Tecno POVA Neo जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होगा।

    Tecno POVA Neo का एक पोस्टर भी सामने आया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Tecno POVA Neo को भारतीय बाजार में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि फोन के साथ ग्राहकों को एक वायरलेस ईयरबड्स फ्री में भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    Tecno Pova Neo की स्पेसिफिकेशन

    Tecno Pova Neo में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 7.6 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। भारतीय बाजार में इसे 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Tecno Pova Neo का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो टेक्नो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। दूसरे लेंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड फ्लैश लाइट है।

    Tecno Pova Neo की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, FM रेडियो और OTG का विकल्प मिलता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। टेक्नो के इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी है। बैटरी के बैकअप को लेकर 24 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक और 40 घंटे की कॉलिंग का दावा किया गया है। दावा यह भी है कि महज 15 मिनट की चार्जिंग में तीन घंटे का बैकअप मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें