Tecno Pova Neo 5G कल होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा Dimensity 810 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

Tecno Pova Neo 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी होगी। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Tecno Pova Neo 5G to launch in India With 18W Fast Charging on September 23
Tecno Pova Neo 5G - फोटो : Tecno

    विस्तार

    टेक्नो के नए 5जी फोन Tecno Pova Neo 5G की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। Tecno Pova Neo 5G को भारतीय बाजार में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Tecno Pova Neo 5G के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Tecno Pova Neo 5G में मीडियटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया जाएगा। Tecno Pova Neo 5G के साथ एमोलेड डिस्प्ले भी मिलेगी।

    Tecno Pova Neo 5G की संभावित कीमत

    Tecno Pova Neo 5G की कीमत 17,000 रुपये से लेकर 19,000 रुपये के बीच हो सकती है। Tecno Pova Neo 5G को सफायर ब्लैक और स्प्रिंट ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

    Tecno Pova Neo 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Tecno Pova Neo 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी होगी। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Tecno Pova Neo 5G के साथ 6.9 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी। टेक्नो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Tecno Pova Neo 5G के साथ छह 5G बैंड का सपोर्ट मिलेगा और Wi-Fi 6 भी होगा। Tecno के इस फोन में 5 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें