Tecno POVA Neo 5G: 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP ऑटो फोकस कैमरे के साथ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Sep 2022 03:38 PM IST
सार

Tecno POVA Neo 5G के साथ 5जी का सपोर्ट है और इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। Tecno POVA Neo 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Tecno POVA Neo 5G launched in India price and specifications
Tecno Pova Neo 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Tecno ने Pova सीरीज के नए फोन Tecno POVA Neo 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno POVA Neo 5G के साथ 5जी का सपोर्ट है और इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। Tecno POVA Neo 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। Tecno POVA Neo 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Tecno Pova Neo 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है और इसकी रिटेल स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकेगा।

    Tecno POVA Neo 5G में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एंड्रॉयड 12 मिलेगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है और स्टाइल पंचहोल है। Tecno POVA Neo 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ Mali G57 ग्राफिक्स है। यह प्रोसेसर इससे पहले POCO M4 Pro 5G, Realme 9i 5G, Infinix Note 12 5G जैसे कई सारे फोन में देखने को मिला है।

    विज्ञापन

    Tecno POVA Neo 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ एक AI सेंसर भी है। Tecno POVA Neo 5G के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें