50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाले इस फोन की पहली सेल आज, मिलेगा कम कीमत में खरीदने का मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 13 Dec 2022 10:46 AM IST
सार

टेक्नो पोवा 4 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, लेकिन फोन को एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
Tecno Pova 4 Goes for First Sale Today at 12 Via Amazon Price Specifications details in hindi
Tecno Pova 4 - फोटो : Amazon

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने बजट फोन Tecno Pova 4 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। आज इस फोन को पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। फोन को अमेजन प्राइम और जियो मार्ट से दोपहर 12 बजे के बाद 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। टेक्नो पोवा 4 क्रायोलाइट ब्लू और यूरानिलोथ ग्रे कलर्स में आता है।

    Tecno Pova 4 पर ऑफर्स

    टेक्नो पोवा 4 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, लेकिन फोन को एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यानी आप फोन को 1 हजार रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    Tecno Pova 4 की स्पेसिफिकेशन

    टेक्नो पोवा 4 में 6.8 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की UFS2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टेक्नो पोवा 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी सेंसर एआई है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है।

    टेक्नो पोवा 4 में 6,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट है, जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में 10 वाट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में अन्य स्पेसिफिकेशन के लिए 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई और एफएम रेडियो का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें