Tecno Pova 3 Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और जबरदस्त बैटरी वाला गेमिंग स्मार्टफोन
टेक्नो के इस फोन में बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Tecno Pova 3 में इन बिल्ट वीडियो एडिटर भी दिया गया है। अपनी सेगमेट में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 7000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह पहला फोन है।

विस्तार
टेक्नो मोबाइल ने बजट सेगमेंट में एक जबरदस्त फोन पेश किया है और यह फोन है Tecno Pova 3। टेक्नो के इस फोन में बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Tecno Pova 3 में इन बिल्ट वीडियो एडिटर भी दिया गया है। अपनी सेगमेट में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 7000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह पहला फोन है। Tecno Pova 3 के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है टेक्नो का यह स्मार्टफोन?

Tecno Pova 3 Review: डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Tecno Pova 3 को तीन कलर में पेश किया गया है जिनमें टेक सिल्वर, इको ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू शामिल हैं। हमारे पास इको ब्लैक वेरियंट है। इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का बैकपैनल एक खास एलईडी स्ट्रिप के साथ आता है। बैटरी चार्ज करने या कॉल आने पर यह लाइट जलती है।

फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का है और फ्रेम भी पीवीसी का है। बड़ी बैटरी होने के कारण फोन थोड़ा हेवी है। फोन में DTS डुअल स्टीरियो स्पीकर है। इसमें टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ हेडफोन जैक भी मिलता है। सभी तरह के बटन राइट साइड में दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में दिया गया है। यह फोन स्प्लैश प्रूफ है, इसके लिए इसे IP2x की रेटिंग मिली है यानी पानी के छीटों का असर नहीं होगा।

Tecno Pova 3 Review: डिस्प्ले

Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले का सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज है। गेमिंग और वीडियो देखने के लिए लिहाज से डिस्प्ले बढ़िया है।

डिस्प्ले का कलर्स और स्क्रॉलिंग भी अच्छा है। Tecno Pova 3 की डिस्प्ले के साथ पतला बेजल मिलता है। डार्क फ्रेम वाले वीडियो देखने में थोड़ी परेशानी होती है लेकिन प्राइस सेगमेंट को देखें तो इतना आपको एडजस्ट करना होगा।