Tecno Pova 3: 33W की चार्जिंग और 7000mAh की बैटरी वाला भारत का पहला फोन
Tecno Pova 3 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 27 जून से अमेजन इंडिया से इको ब्लैक और टेक सिल्वर कलर में होगी।

विस्तार
टेक्नो इंडिया ने भारत में अपने नए फोन Tecno Pova 3 को लॉन्च कर दिया है। Tecno Pova 3 को लेकर दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसके साथ 7000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा Tecno Pova 3 में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G52 GPU और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।
Tecno Pova 3 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 27 जून से अमेजन इंडिया से इको ब्लैक और टेक सिल्वर कलर में होगी।
Tecno Pova 3 में 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली G52 GPU और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 11 जीबी तक का वर्चुअल रैम मिलेगा।