Tecno Phantom X2 5G: 8GB रैम और 64MP कैमरा से लैस होगा यह शानदार डिजाइन वाला फोन, इस दिन होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 18 Dec 2022 10:53 AM IST
सार

टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी फोन को भारत में 2 जनवरी से अमेजन इंडिया पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया जाएगा, वहीं इस फोन को 9 जनवरी 2023 से खरीदा जा सकेगा।

Tecno Phantom X2 5G to launch with 8GB RAM and 64MP camera price specifications features
Tecno Phantom X2 5G - फोटो : Amazon

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने फ्लैगशिप 5G फोन Tecno Phantom X2 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को कंपनी जनवरी 2023 में पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के लिए अमेजन इंडिया पर एक लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है। वहीं फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

    टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी फोन को भारत में 2 जनवरी से अमेजन इंडिया पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया जाएगा, वहीं इस फोन को 9 जनवरी 2023 से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, अबतक कंपनी ने फोन की लॉन्च तारीख और लॉन्चिंग कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    Tecno Phantom X2 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन के साथ 4nm प्रोसेसिंग वाला 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं फोन को 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस किया जाएगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन के साथ 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।

    Tecno Phantom X2 5G का संभावित कैमरा और बैटरी

    फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी के साथ 5,160 एमएएच की बैटरी और 45 वाट की चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।