गजब: Tecno ने दिया एक अपडेट, 5GB तक बढ़ गई इन चार फोन की रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

टेक्नो ने एक ओवर दी टॉप (OTA) अपडेट जारी किया है जिसके बाद टेक्नो के कई स्मार्टफोन की रैम मेमोरी बढ़ गई है। इस अपडेट के जरिए जिन फोन की रैम स्टोरेज बढ़ी है उनमें Tecno Camon 18, Pova Neo, Spark 8T और Spark 8 Pro शामिल हैं।

Tecno offers memory fusion feature with upto 5GB additional Virtual RAM via OTA update
Tecno OTA FOR RAM - फोटो : amarujala

    विस्तार

    TECNO ने एक अपडेट देकर अपने ग्राहकों को चौंका दिया है। टेक्नो ने एक ओवर दी टॉप (OTA) अपडेट जारी किया है जिसके बाद टेक्नो के कई स्मार्टफोन की रैम मेमोरी बढ़ गई है। इस अपडेट के जरिए जिन फोन की रैम स्टोरेज बढ़ी है उनमें Tecno Camon 18, Pova Neo, Spark 8T और Spark 8 Pro शामिल हैं। टेक्नो ने इस अपडेट के जरिए 'मेमोरी फ्यूजन' फीचर दिया है जिसके बाद फोन की वर्चुअल रैम बढ़ गई है। बता दें कि फोन की स्टोरेज का इस्तेमाल करके वर्चुअल रैम तैयार किया जाता है। इस एक उदाहरण से समझें तो यदि आपके फोन में इनबिल्ट स्टोरेज बची है और रैम स्टोरेज खत्म हो रही है तो फोन खुद ही स्टोरेज का इस्तेमाल रैम के लिए कर लेगा। इसी प्रोसेस को वर्चुअल रैम कहा जाता है।

    अपडेट के बाद कितनी बढ़ी Tecno Camon 18 की रैम

    Tecno Camon 18
    Tecno Camon 18 - फोटो : amarujala

    Tecno Camon 18 को हाल ही में भारत में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस अपडेट के बाद इस फोन की रैम 7 जीबी हो जाएगी यानी अपडेट के बाद आपको 3 जीबी वर्चुअल रैम मिल जाएगी। Tecno Camon 18 के साथ रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है और फ्रंट में भी 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Tecno Camon 18 में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।

    Tecno Pova Neo
    Tecno Pova Neo - फोटो : amarujala

    टेक्नो इंडिया ने कुछ दिन पहले ही Tecno Pova Neo को भी भारत में लॉन्च किया है। Tecno Pova Neo को डुअल फ्रंट फ्लैश लाइट के साथ लॉन्च किया गया है। Tecno Pova Neo में 6000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। इसके अलाावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है। लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी ने कहा था कि Tecno Pova Neo के साथ 5 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगा जिसका अपडेट अब जारी कर दिया गया है। इस तरह इस फोन में 11 जीबी रैम हो गया है।