Tecno Megabook T1: लैपटॉप में मिलता है 17.5 घंटे का बैटरी बैकअप, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Sep 2022 08:09 PM IST
सार

Tecno Megabook T1 की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 17.5 तक चलाया जा सकता है।

Tecno Megabook T1 launched With 15.6-Inch Displaya and Up to 17.5 Hours Battery Life specifications features
Tecno Megabook T1 - फोटो : Tecno

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने अपने नए लैपटॉप Tecno Megabook T1 को शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को 15.6 इंच की डिस्प्ले और 17.5 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप में विंडोज 11 के साथ Intel Core i5 और Intel Core i7 प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है। Tecno Megabook T1 लैपटॉप में 16 जीबी तक की रैम के साथ 1 टीबी तक की SSD स्टोरेज का सपोर्ट है।

    Tecno Megabook T1 की कीमत

    लैपटॉप को Champagne गोल्ड, मोनेट वॉयलेट, रोम मिंट और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अब तक लैपटॉप की कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी है। इसे साल की तीसरी तिमाही में खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

    Tecno Megabook T1 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    Tecno Megabook T1 में विंडोज 11 के साथ 15.6 इंच की डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में TUV Rheinland आई कंफर्ट सर्टिफिकेशन, एडेप्टिव डीसी डिमिंग और sRGB कलर गेमोट का 100 फीसदी कवरेज मिलता है। साथ ही लैपटॉप में 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

    लैपटॉप में Intel Core i5 और Intel Core i7 प्रोसेसर का ऑप्शन दिया गया है। लैपटॉप में 16 जीबी तक की रैम के साथ 1 टीबी तक की SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन के साथ एआई नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में वीडियो कॉल के लिए 2 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है। साथ ही लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

    Tecno Megabook T1में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, TF कार्ड रीडर, दो USB टाइप-ए 3.0 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक, दो USB टाइप-सी पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और एक USB टाइप-ए 3.1 पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 17.5 तक चलाया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें